फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Chennai Fast bowlers scared of MS Dhoni's warning, did not bowl a single no ball against Mumbai

MI vs CSK: धोनी की चेतावनी से डरे चेन्नई के गेंदबाज, मुंबई के खिलाफ नहीं फेंकी एक भी नो बॉल, तुषार भी हुए घातक

Sun, 09 Apr 2023 09:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Apr 2023 09:25 AM IST
सार

नो बॉल और फ्री-हिट न मिलने से असर यह हुआ कि मुंबई की टीम कम स्कोर ही बना सकी। वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी। चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2023: Chennai Fast bowlers scared of MS Dhoni's warning, did not bowl a single no ball against Mumbai
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें संजू सैमसन की अगुआई वाली RR ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली DC को 57 रन से हरा दिया। इसके बाद दूसरा मुकाबला आईपीएल की दो दिग्गज टीमों के बीच हुआ।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इन दो मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल के समीकरण बदल गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई चौथे स्थान पर आ गई है। रोहित की अगुआई वाली मुंबई की टीम आठवें और दिल्ली नौवें स्थान पर लुढ़क गई है।
विज्ञापन

चेन्नई के तेज गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी

मुंबई और चेन्नई के बीच मैच में जो सबसे दिलचस्प चीज देखने को मिली, वह यह थी कि सीएसके के गेंदबाजों ने इस मैच में एक भी नो बॉल नहीं फेंकी। इससे धोनी काफी खुश नजर आए। इसका फायदा सीएसके की टीम को यह हुआ कि मुंबई को कम स्कोर पर रोक दिया। दरअसल, चेन्नई के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ पहले दो मैचों में काफी नो बॉल फेंकीं थीं। इससे धोनी काफी नाराज थे। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में जीत हासिल करने के बाद अपने गेंदबाजों को और टीम को चेतावनी भी दी थी।

क्यों अपने गेंदबाजों से नाराज थे धोनी?

गुजरात के खिलाफ चेन्नई के गेंदबाजों ने एक्स्ट्राज से 12 रन दिए थे, जिसमें चार वाइड और दो नो बॉल थीं। तुषार देशपांडे और राजवर्धन हंगरगेकर ने एक-एक नो बॉल फेंकी थी। इसके बाद लखनऊ के खिलाफ मैच में चेन्नई के 215 रन का पीछा करते हुए लखनऊ ने 205 रन बना दिए थे। सीएसके के गेंदबाजों ने एक्स्ट्रा से 18 रन दिए थे, जिसमें 13 वाइड और तीन नो बॉल शामिल थीं। ये तीनों नो बॉल तुषार देशपांडे ने फेंकी थीं। वहीं, पांच वाइड दीपक चाहर, चार तुषार और तीन वाइड हंगरगेकर ने फेंकी थीं। इससे धोनी काफी नाराज थे।
विज्ञापन

धोनी ने क्या चेतवानी दी थी?

कैप्टन कूल ने लखनऊ के खिलाफ मैच के बाद कहा था कि अगर चेन्नई के फास्ट बॉलर्स नो बॉल फेंकनी बंद नहीं करेंगे तो वह कप्तानी से हट जाएंगे और टीम को नए कप्तान के अंदर खेलना होगा। उन्होंने कहा था कि यह मेरी दूसरी वॉर्निंग होगी और मैं हट जाऊंगा। इसके बाद चेन्नई के गेंदबाजों में गजब का सुधार देखने को मिला। मुंबई के खिलाफ सीएसके ने सिर्फ आठ रन एक्स्ट्राज के रूप में दिए, लेकिन इनमें एक भी नो बॉल नहीं थीं। धोनी की चेतावनी के बाद सीएसके के पेस बॉलर्स में गजब का सुधार देखने को मिला। इतना ही नहीं तुषार ने रोहित शर्मा को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड भी किया।


 

मोइन और स्टोक्स नहीं खेल रहे थे

मोइन अली और बेन स्टोक्स इस मैच में नहीं खेल रहे थे। ऐसे में धोनी अलग प्लेइंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरे थे। दीपक चाहर पहले ओवर में ही चोटिल हो गए थे। ऐसे में तुषार देशपांडे, मगाला और ड्वेन प्रिटोरियस ही तेज गेंदबाज के तौर पर चेन्नई के पास उपलब्ध थे। तुषार ने तीन ओवर में 31 रन खर्च किए, जबकि मगाला ने अपने डेब्यू मैच में चार ओवर में 37 रन लुटाए। प्रिटोरियस ने चार ओवर में 28 रन दिए।

मैच में क्या हुआ

नो बॉल और फ्री-हिट न मिलने से असर यह हुआ कि मुंबई की टीम कम स्कोर ही बना सकी। वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी। कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन, ईशान किशन 21 गेंदों में 32 रन, कैमरन ग्रीन 11 गेंदों में 12 रन, सूर्यकुमार यादव एक रन, तिलक वर्मा 18 गेंदों में 22 रन, अरशद खान दो रन, ट्रिस्टन स्टब्स पांच रन बना सके। आखिर में टिम डेविड ने 22 गेंदों में 31 रन और ऋतिक शौकीन ने 13 गेंदों में 18* रन की पारी खेली। चेन्नई की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, तुषार देशपांडे और मिचेल सैंटनर को दो-दो विकेट मिले। सिसांदा मगाला ने एक विकेट लिया।

जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेवोन कॉनवे खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने तूफानी पारी खेली। वह 27 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रहाणे ने सात चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, शिवम दुबे ने 26 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन और अंबाती रायुडू 16 गेंदों में तीन चौके की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से जेसन बेहरनडॉर्फ, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed