फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Auction may be held in December Chennai Superkings turned down Delhi offer for Ravindra Jadeja

IPL 2023: अगले सीजन के लिए दिसंबर में हो सकती है नीलामी, चेन्नई ने जडेजा के लिए ठुकराया दिल्ली का ऑफर

Fri, 23 Sep 2022 04:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Sep 2022 04:47 PM IST
सार

आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत कब होगी इस बारे में चर्चा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पिछले सीजन की तरह मार्च के आखिरी हफ्ते में नए सीजन की शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन
IPL 2023 Auction may be held in December Chennai Superkings turned down Delhi offer for Ravindra Jadeja
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले साल होने वाले आईपीएल की तैयारी में लग गया है। आईपीएल के 16वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में आयोजित हो सकती है। यह पिछली बार की तरह बड़ी नीलामी नहीं होगी। बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों से संभावित तारीखों को लेकर बात की है। 16 दिसंबर को इसका आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छोटी नीलामी (मिनी ऑक्शन) के लिए जगह का चयन भी अभी नहीं हुआ है। इसके अलावा लीग की शुरुआत कब होगी इस बारे में चर्चा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पिछले सीजन की तरह मार्च के आखिरी हफ्ते में नए सीजन की शुरुआत हो सकती है। इस बार टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में होगा। कोरोना काल से पहले इसी फॉर्मेट का इस्तेमाल होता है। टीमें सात मैच अपने घरेलू और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेंगी।
विज्ञापन

IPL 2023 Auction may be held in December Chennai Superkings turned down Delhi offer for Ravindra Jadeja
गुजरात टाइटंस की टीम पिछले सीजन में चैंपियन बनी थी। - फोटो : IPL/BCCI
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, भुवनेश्वर और हर्षल का किया बचाव

नीलामी में कितना खर्च कर सकेंगी फ्रेंचाइजियां

फ्रेंचाइजी के पास नीलामी में खर्च करने के लिए 95 करोड़ रुपये होंगे। यह पिछले सीजन पांच करोड़ ज्यादा है। इसका मतलब है कि हर टीम के पास कम से कम पांच करोड़ जरूर होंगे। उनके पर्स में कितने पैसे होंगे यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह कितने खिलाड़ियों को निकालते हैं और कितने खिलाड़ियों को टीम में रखते हैं। नीलामी से एक हफ्ते पहले तक वह खिलाड़ियों की ट्रेडिंग भी कर सकते हैं।

IPL 2023 Auction may be held in December Chennai Superkings turned down Delhi offer for Ravindra Jadeja
रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
जडेजा को अलग नहीं करना चाहता चेन्नई सुपरकिंग्स
आईपीएल 2022 के समापन के बाद से ही चेन्नई सुपरकिंग्स और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जडेजा ने फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा चेन्नई से जुड़े पिछले कुछ साल के फोटो अपने सोशल मीडिया से हटा दिए हैं। माना जा रहा है कि वह आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई के लिए नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन

हाल ही में खबरें आईं कि चेन्नई और गुजरात के बीच खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर बात हुई है। इसके तहत शुभमन गिल चेन्नई सुपरकिंग्स में जाएंगे और रवींद्र जडेजा गुजरात टाइटंस से जुड़ेंगे। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। चेन्नई को जडेजा के लिए कई ऑफर आए हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स प्रमुख है। दिल्ली की टीम जडेजा को अपने साथ जोड़ना चाहती थी, लेकिन चेन्नई ने साफ तौर पर मना कर दिया। चेन्नई की टीम जडेजा को बाहर नहीं करना चाहती।

ये भी पढ़ें: BCCI AGM 2022: मुंबई में 18 अक्तूबर को होगी बीसीसीआई की एजीएम, अध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए भी होंगे चुनाव

IPL 2023 Auction may be held in December Chennai Superkings turned down Delhi offer for Ravindra Jadeja
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter @ipl
गुजरात को मिले ऑफर
पहले ही प्रयास में चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस को ऑलराउंडर राहुल तेवतिया और बाएं हाथ के युवा स्पिनर साई किशोर के लिए ऑफर आए। गुजरात ने ऑफर को ठुकरा दिया। आईपीएल को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले 18 अक्तूबर को मुंबई में होने वाली बीसीसीआई की एजीएम में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed