फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Akash Madhwal took five wickets in the Eliminator, got beaten in Qualifier-2 by Shubman Gill GT

IPL 2023: अर्श से फर्श पर पहुंचे आकाश मधवाल, एलिमिनेटर में लिए थे पांच विकेट, क्वालिफायर-2 में हुई जमकर पिटाई

Sat, 27 May 2023 03:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 May 2023 03:28 PM IST
सार

एलिमिनेटर में आकाश ने लखनऊ के खिलाफ 3.3 ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट झटके थे। उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने लखनऊ को 81 रन के बड़े अंतर से हराया था और क्वालिफायर-2 में जगह बनाई थी। हालांकि, क्वालिफायर-2 में वह इस फॉर्म को जारी नहीं रख सके।

विज्ञापन
IPL 2023: Akash Madhwal took five wickets in the Eliminator, got beaten in Qualifier-2 by Shubman Gill GT
आकाश मधवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के दो फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें फाइनल में पहुंच चुकी हैं। रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। शुक्रवार को हुए क्वालिफायर-2 के मैच में गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हरा दिया। इस मैच में जीटी के बल्लेबाजों ने मुंबई के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। किसी भी गेंदबाज का इकॉनमी रेट सात से नीचे नहीं रहा। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मैच में चौके-छक्कों की बरसात की। गुजरात की पारी में कुल 13 छक्के लगे। मुंबई के गेंदबाजों में सबसे महंगे क्रिस जॉर्डन और आकाश मधवाल रहे। एलिमिनेटर में लखनऊ के खिलाफ चमकता सितारा बनकर उभरे आकाश अगले ही मैच में फर्श पर गिर गए।
विज्ञापन

 

IPL 2023: Akash Madhwal took five wickets in the Eliminator, got beaten in Qualifier-2 by Shubman Gill GT
आकाश मधवाल - फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, एलिमिनेटर में आकाश ने लखनऊ के खिलाफ 3.3 ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट झटके थे। उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने लखनऊ को 81 रन के बड़े अंतर से हराया था और क्वालिफायर-2 में जगह बनाई थी। हालांकि, क्वालिफायर-2 में वह इस फॉर्म को जारी नहीं रख सके। आकाश ने गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर-2 में चार ओवर में एक 52 रन लुटाए और एक विकेट लिया। शुभमन ने आकाश के 12वें ओवर में तीन छक्के लगाए और इस ओवर में 21 रन लुटाए। इसके बाद 17वें ओवर में उन्होंने 15 रन लुटाए और शुभमन का विकेट लिया। बैटिंग पिच और दबाव में आकाश बिखर गए और पिछले मैच वाला प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने लगातार दूसरे सीजन में कमाल कर दिखाया है। गत चैंपियन गुजरात ने पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। हार्दिक की टीम ने पिछली बार राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार फाइनल में उसके सामने चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स होगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा ने 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर 138 रन की साझेदारी निभाई। शुभमन 60 गेंदों में सात चौके और 10 छक्के की मदद से 129 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 31 गेंदों में 43 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या 13 गेंदों में 28 रन और राशिद खान पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रोहित शर्मा आठ रन, नेहल वढेरा चार रन, कैमरन ग्रीन 30 रन, विष्णु विनोद पांच रन, टिम डेविड दो रन, क्रिस जॉर्डन दो रन, पीयूष चावला खाता खोले बिना और कुमार कार्तिकेय छह रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन और तिलक वर्मा 14 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने पांच विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी और राशिद खान को दो-दो विकेट मिले। जोशुआ लिटिल को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed