फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Who is Darshan Nalkande debutant from Gujarat Titans took two wickets in consecutive delivery against punjab kings

GT vs PBKS: डेब्यू मैच में हैट्रिक से चूके, पहले ही मैच में बिखेरा जलवा, जानिए कौन हैं दर्शन नालकंडे?

Sat, 09 Apr 2022 04:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 09 Apr 2022 04:39 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। नए खिलाड़ियों ने इस बार अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। शुक्रवार को लीग के 16वें मैच में भी गुजरात टाइटंस की तरफ से डेब्यू करते हुए दर्शन नालकंडे ने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दो गेंदों में लगातार दो विकेट लिए और टीम के जीत में अहम योगदान दिया। 

विज्ञापन
IPL 2022 Who is Darshan Nalkande debutant from Gujarat Titans took two wickets in consecutive delivery against punjab kings
दर्शन नालकंडे - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। नए खिलाड़ियों ने इस बार अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। शुक्रवार को लीग के 16वें मैच में भी गुजरात टाइटंस की तरफ से डेब्यू करते हुए दर्शन नालकंडे ने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दो गेंदों में लगातार दो विकेट लिए और टीम के जीत में अहम योगदान दिया। 

विज्ञापन


वरुण आरोन की जगह टीम में शामिल किए गए दर्शन नालकंडे ने अपना पहला आईपीएल मैच खेला। वह हालांकि  इससे पहले पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे थे लेकिन उन्हें कभी प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली। गुजरात टाइटंस ने इस बार के मेगा ऑक्शन में नालकंडे को 20 लाख रुपए की उनकी बेस प्राइस में खरीदा था और उन्हें तीसरे मैच में ही डेब्यू कैप थमा दी। दर्शन ने भी निराश नहीं किया और तीन ओवर में 37 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने 14वें ओवर में पहले जीतेश शर्मा को आउट किया और फिर अगली गेंद पर ओडियन स्मिथ को भी पवेलियन भेज दिया। 
विज्ञापन


सैयद मुश्ताक अली में चार गेंदों मे लिए थे चार विकेट
23 वर्षीय ऑलराउंडर नालकंडे विदर्भ की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी की थी। उस मैच में उन्होंने कर्नाटक की पारी के आखिरी ओवर में कहर बरपाया था और लगातार 4 गेंद में 4 विकेट झटके थे। दर्शन ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर अनिरुद्ध जोशी, तीसरी गेंद पर बीआर शरथ, चौथी गेंद पर जगदीश सुचित और पांचवीं गेंद पर अभिनव मनोहर का विकेट हासिल किया था। हालांकि, 4 गेंद में 4 विकेट के बावजूद विदर्भ यह मुकाबला 4 रन से हार गया था। लेकिन दर्शन ने इस प्रदर्शन के दम पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 विश्व कप की टीम में नहीं मिल पाई जगह
दर्शन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के रूप में की थी। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने बल्लेबाजी में भी सुधार किया और आज एक ऑलराउंडर की भूमिका में खेलते हैं। उन्हें अंडर-19 विश्व कप के संभावितों में भी जगह मिली थी। लेकिन वो फाइनल स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए थे। उन्हें 2018 में विदर्भ के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के स्क्वॉड में जगह मिली थी। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ पहले मैच में 2 विकेट लेने के साथ लक्ष्य का पीछा करते हुए 53 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed