फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Virat Kohli scored first half-century of this ipl season Gujarat Titans vs Royal Challengers Bangalore

IPL 2022: विराट कोहली ने की फॉर्म में वापसी, आलोचकों का किया मुंह बंद, 71 दिन बाद लगाया अर्धशतक

Sat, 30 Apr 2022 06:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 30 Apr 2022 06:34 PM IST
सार

कोहली ने पेशेवर क्रिकेट में 71 दिनों बाद अर्धशतक लगाया है। उन्होंने पिछला अर्धशतक कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 फरवरी 2020 को लगाया था। तब विराट ने 52 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
IPL 2022 Virat Kohli scored first half-century of this ipl season Gujarat Titans vs Royal Challengers Bangalore
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली फॉर्म में वापस लौट आए हैं। उन्होंने आईपीएल के 43वें मैच में विराट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शनिवार (30 अप्रैल) को 53 गेंदों पर 58 रन बनाए। इस दौरान विराट ने छह चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 109.43 का रहा।
विज्ञापन


कोहली ने पेशेवर क्रिकेट में 71 दिनों बाद अर्धशतक लगाया है। उन्होंने पिछला अर्धशतक कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 फरवरी 2020 को लगाया था। तब विराट ने 52 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में ब्रेक लिया और टेस्ट सीरीज में खेले थे। दो टेस्ट की तीन पारियों में कोहली ने 45, 23 और 13 रन बनाए थे।
विज्ञापन


विराट ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतक तो लगाया लेकिन उनकी पारी धीमी रही। हालांकि, कोहली फॉर्म में वापस लौट आए यही उनके फैंस के लिए बड़ी बात है। कोहली के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं। उन्होंने 23 नवंबर 2019 के बाद से पेशेवर क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर लगाया था। विराट ने इस दौरान कई अर्धशतक जरूर लगाए, लेकिन तीन अंकों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022 Virat Kohli scored first half-century of this ipl season Gujarat Titans vs Royal Challengers Bangalore
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
कोहली का आईपीएल के मौजूदा सीजन में यह पहला अर्धशतक है। नौ मैचों में उन्होंने 16 की औसत से 128 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 48 रन था। उन्होंने 119.62 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। अब 10वें मैच में अर्धशतक लगाकर विराट ने अपने आंकड़े को ठीक किया है। कोहली के सीजन में 10 मैचों में 20.66 की औसत से 186 रन हो गए हैं। उनका स्ट्राइक पहले से गिरा है और 116.25 हो गया।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)



कोहली के अर्धशतक की बदौलत आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 170 रन बनाए। विराट के अलावा रजत पाटिदार ने 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed