फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Virat Kohli Despite poor form RCB Batsman Virat Kohli is not disappointed said he is going through the happiest phase of life

Virat Kohli: खराब फॉर्म के बावजूद विराट कोहली निराश नहीं, कहा- जिंदगी के सबसे खुशनुमा दौर से गुजर रहा

Thu, 19 May 2022 08:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Thu, 19 May 2022 08:47 PM IST
सार

विराट ने पेशेवर क्रिकेट में अपना पिछला शतक 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट में लगाया था। उसके बाद से टेस्ट, वनडे, टी20 और आईपीएल में उनके बल्ले से एक भी शतकीय पारी नहीं निकली है।

विज्ञापन
IPL 2022 Virat Kohli Despite poor form RCB Batsman Virat Kohli is not disappointed said he is going through the happiest phase of life
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल के मौजूदा सीजन में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। कोहली ने करीब तीन साल से पेशेवर क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। वहीं, आईपीएल के 15वें सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक उनके बल्ले से निकला है। खराब फॉर्म के बावजूद कोहली निराश नहीं हैं। उन्होंने गुरुवार (19 मई) को कहा कि वो जिंदगी के सबसे खुशनुमा दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


विराट ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से बातचीत में कहा कि वो सफलता या विफलता को ज्यादा महत्व नहीं दे रहे हैं। विराट ने कहा,‘‘मैं अभी अपने जीवन के सबसे खुशनुमा चरण से गुजर रहा हूं। मैदान पर जो मैं कर रहा हूं उसे ज्यादा महत्व नहीं दे रहा। मैं उससे आगे निकल चुका हूं और यह मेरे लिए विकास का चरण है।’’ विराट आईपीएल के मौजूदा सीजन में 13 मैचों में सिर्फ 236 रन बनाए हैं। उनका औसत 19.67 और स्ट्राइक रेट 113.46 का रहा है।
विज्ञापन


33 वर्षीय कोहली ने कहा कि उनकी प्रेरणा खत्म नहीं है। विराट ने कहा, ''मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मेरी प्रेरणा पहले जैसी नहीं रही। दरअसल, मेरी प्रेरणा कभी खत्म नहीं होगी। जिस दिन मेरे अंदर भूख समाप्त हो जाएगी उसी दिन मैं यह खेल छोड़ दूंगा। इस बात को समझना जरूरी है कि कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं। आपके नियंत्रण में वही चीजें होती हैं जिस पर आप काम कर सकते हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं जीवन में एक संतुलित स्थिति में हूं। जो मेरे जीवन में चल रहा है उससे मैं काफी खुश हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने कहा कि मैदान पर जो सफलता और विफलता मिल रही है वह तेजी से उनके लिए अप्रासंगिक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें निराशा नहीं होती है और न ही वो उत्साहित होते हैं। विराट ने पेशेवर क्रिकेट में अपना पिछला शतक 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट में लगाया था। उसके बाद से टेस्ट, वनडे, टी20 और आईपीएल में उनके बल्ले से एक भी शतकीय पारी नहीं निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed