फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Virat Kohli and Faf du Plessis will now support Mumbai Indians against Delhi Capitals

IPL 2022 Virat Kohli: आईपीएल में आरसीबी को नहीं अब इस टीम को सपोर्ट करेंगे विराट कोहली, जानें पूरा मामला

Fri, 20 May 2022 06:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 20 May 2022 06:22 PM IST
सार

दिल्ली के 13 मैचों में 14 अंक है। वह अगर मुंबई को हरा देती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। दिल्ली का नेट रनरेट +0.255 और आरसीबी का -0.253 है। दिल्ली अगर मैच जीत लेती है तो नेट रनरेट के आधार पर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लेगी।

विज्ञापन
IPL 2022 Virat Kohli and Faf du Plessis will now support Mumbai Indians against Delhi Capitals
विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के 67वें मैच में गुरुवार (19 मई) को गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उसने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। गुजरात पर जीत के बाद आरसीबी के 14 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में चौछे स्थान पर पहुंच गई है। 16 अंक हासिल करने के बावजूद प्लेऑफ में उसका स्थान पक्का नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आरसीबी की टीम अब उसी स्थिति में प्लेऑफ में अपना स्थान बना सकती है जब मुंबई इंडियंस अपने अंतिम लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे। इसलिए आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मुंबई-दिल्ली के मैच में मुंबई को सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे। गुजरात के खिलाफ जीत के बाद खुद दोनों खिलाड़ियों ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


दिल्ली के 13 मैचों में 14 अंक है। वह अगर मुंबई को हरा देती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। दिल्ली का नेट रनरेट +0.255 और आरसीबी का -0.253 है। दिल्ली अगर मैच जीत लेती है तो नेट रनरेट के आधार पर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लेगी। आरसीबी की टीम आठ मैच जीतने के बावजूद बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022 Virat Kohli and Faf du Plessis will now support Mumbai Indians against Delhi Capitals
विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद कोहली और डुप्लेसिस ने एक-दूसरे का इंटरव्यू लिया। इस दौरान कोहली ने कहा, ''टीम दो दिन आराम करेगी।'' इस पर डुप्लेसिस ने कहा, ''...और दो दिन मुंबई की टीम को सपोर्ट करेंगे।'' इसके बाद विराट बोले, ''हमारे यहां मुंबई के लिए दो सपोर्ट हैं। सिर्फ दो ही नहीं बल्कि 25 और समर्थक मिलेंगे। आप हमें स्टेडियम में भी देख सकते हैं।'' इंटरव्यू के बीच में फाफ डुप्लेसिस मुंबई-मुंबई के नारे लगा रहे थे।

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। कप्तान हार्दिक 47 गेंद पर 62 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड मिलर ने 34 और ऋद्धिमान साहा ने 31 रन बनाए। राशिद खान ने छह गेंदों नाबाद 19 रन की पारी खेली। राहुल तेवतिया दो और शुभमन गिल एक रन बनाकर आउट हुए।

जवाब में आरसीबी की टीम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर दिया। उसके लिए विराट कोहली ने 54 गेंद पर 73 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए थे। कोहली का स्ट्राइक रेट 135.19 का रहा था। फाफ डुप्लेसिस ने 38 गेंद पर 44 और ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed