फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Sunrisers Hyderabad head coach Tom Moody admired Umran Malik speed

IPL 2022: उमरान की गति की मुरीद हुए टॉम मूडी, 153.1 किमी की गति से गेंद फेंक चुके हैं मलिक

Sat, 16 Apr 2022 10:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 16 Apr 2022 10:45 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। हेड कोच टॉम मूडी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के इस युवा को गेंद से खुद को अभिव्यक्त करने की पूरी आजादी दी गई है।

विज्ञापन
IPL 2022 Sunrisers Hyderabad head coach Tom Moody admired Umran Malik speed
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। हेड कोच टॉम मूडी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के इस युवा को गेंद से खुद को अभिव्यक्त करने की पूरी आजादी दी गई है। श्रीनगर के करीब 22 साल के तेज गेंदबाज उमरान मलिक आईपीएल 2022 में लगातार 145 से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकी जो 153.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की थी। लेकिन उन्होंने इस दौरान काफी रन लुटाए हैं। उन्होंने पांच मैचों में 173 रन देकर पांच विकेट झटके हैं। टॉम मूडी हालांकि इससे चिंतित नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आखिर, जब आप इस फॉर्मेट में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हो तो आप ऐसी उम्मीद नहीं कर सकते कि आप रन नहीं लुटाओगे। वह विकेट के पीछे काफी रन देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि उसे मैदान में स्मैश किया जा रहा है या फिर कवर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच टॉम मूडी ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स पर सात विकेट की जीत के बाद कहा कि इसलिए आपको उसकी शैली की गेंदबाजी को स्वीकार करना होगा। हम स्वीकार करते हैं कि वह जिस तरह की गेंदबाजी करते हैं, वह रन लुटाएंगे ही लेकिन हम उन्हें विकेट चटकाते हुए देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed