फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 SRH vs LSG Playing XI Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants clash Jason Holder may get a chance check SRH vs LSG possible playing 11

SRH vs LSG Playing XI: हैदराबाद और लखनऊ में टक्कर, जेसन होल्डर को मिल सकता है मौका, जानें संभावित प्लेइंग-11

Sun, 03 Apr 2022 10:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Apr 2022 10:18 PM IST
सार

लखनऊ का यह तीसरा और हैदराबाद का दूसरा मैच होगा। हैदराबाद की टीम को पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, लखनऊ को पहले मैच में गुजरात से हार मिली थी और दूसरे मैच में उसने चेन्नई को हराया था।

विज्ञापन
IPL 2022 SRH vs LSG Playing XI Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants clash Jason Holder may get a chance check SRH vs LSG possible playing 11
केन विलियमसन और केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल के 15वें सीजन का 12वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें सोमवार (चार अप्रैल) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। लखनऊ का यह तीसरा और हैदराबाद का दूसरा मैच होगा। हैदराबाद की टीम को पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, लखनऊ को पहले मैच में गुजरात टाइटन्स से हार मिली थी और दूसरे मैच में उसने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।
विज्ञापन


सनराइजर्स की बात करें टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने पहले मुकाबले में निराश किया। बल्लेबाजी में एडेन मार्कराम और वॉशिंगटन सुंदर को छोड़कर कोई नहीं चला था। हैदराबाद के पास वापसी के लिए एक शानदार टीम है। वह अंतिम एकादश में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। केन विलियमसन एक मैच के बाद ही प्लेइंग इलेवन के बारे में फैसला करना चाहेंगे। 
विज्ञापन


पहले मैच में हैदराबाद के ज्यादातर खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ऐसे में विलियमसन चाहेंगे कि वे खिलाड़ी एक बार फिर से मैदान में उतरे और खुद को साबित करें। खुद कप्तान विलियमसन ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ उतर सकते हैं। उनके बाद राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम और अब्दुल समद का नंबर आता है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक और रोमारियो शेफर्ड कमाल दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम की बात करें तो केएल राहुल अपने बल्लेबाजों से काफी खुश होंगे। दोनों मैचों में मनीष पांडे को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को कुछ न कुछ योगदान दिया है। राहुल को इस मैच में अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे से बेहतर पारी की उम्मीद होगी। इसके अलावा गेंदबाजों को सही लाइन पर गेंदबाजी करनी होगी। टीम के साथ वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और कायेल मेयर्स जुड़ गए हैं। देखना है कि उन्हें मौका मिलता है या नहीं। दुष्मंथा चमीरा की जगह जेसन होल्डर उतर सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।


लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक चाहर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, दुष्मंथा चमीरा/जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed