फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 SRH vs GT Match 40 Preview and Prediction know both teams record

SRH vs GT: गुजरात और हैदराबाद के बीच टेबल टॉपर बनने की जंग, गेंदबाज तय करेंगे मैच का नतीजा

Wed, 27 Apr 2022 02:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 02:44 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी शानदार है और दोनों टीमों के गेंदबाज ही इस मैच का नतीजा तय करेंगे। जीत हासिल करने वाली टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
IPL 2022 SRH vs GT Match 40 Preview and Prediction know both teams record
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का 40वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात की टीम हैदराबाद से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। गुजरात टाइटंस इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारी है, सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे आठ विकेट से हराया था। इस मैच में गुजरात की टीम पिछली हार का बदला लेना चाहेगी और जीत हासिल कर अंक तालिका में फिर से पहले स्थान पर कब्जा करने की कोशिश करेगी। वहीं, हैदराबाद की निगाह भी लगातार छठा मैच जीतकर अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंचने पर होगी। 
विज्ञापन


दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है। हैदराबाद और गुजरात की गेंदबाजी दमदार है और ये टीमें अपने गेंदबाजों के दम पर ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 
विज्ञापन


हैदराबाद की बल्लेबाजी भी लय में लौटी
शुरुआती दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद हैदराबाद के बल्लेबाज भी लय में आ चुके हैं। पहले केन विलियम्सन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने अपने दम पर मैच खत्म किए। इसके बाद एडेन मार्करम और राहुल त्रिपाठी के बल्ले से भी रन निकले हैं। पूरन भी अच्छी लय में आ चुके हैं। इसी वजह से यह टीम लगातार पांच मैच जीत चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की गेंदबाजी पहले ही शानदार प्रदर्शन कर रही थी। टी नटराजन विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित और उमरान मलिक भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में मार्को येन्सन ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच खत्म कर दिया था। इस मैच में हैदाराबाद की टीम में बदलाव की गुंजाइश कम है। 

हैदराबाद की संभावित टीम
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन। 

हार्दिक पर निर्भर है गुजरात की बल्लेबाजी
गुजरात की गेंदबाजी तो शानदार है, लेकिन बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए हैं। दो बेहतरीन पारियां खेलने के बाद गिल भी ज्यादा रन नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि, कप्तान हार्दिक ने लगातार तीन अर्धशतक लगाकर निरंतरता दिखाई है, लेकिन टीम में कोई दूसरा भरोसेमंद बल्लेबाज नहीं है। गुजरात के लिए अब तक का सीजन ऐसा ही रहा है। हर मैच में उन्हें बल्ले के साथ नया मैच विनर मिला है, कभी मिलर तो कभी तेवतिया या राशिद ने बल्ले से भी कमाल किया है। 

गुजरात की गेंदबाजी भी शानदार है। शमी की अगुवाई में हार्दिक, राशिद खान, यश दयाल और लोकी फर्ग्यूसन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस टीम के खिलाफ किसी भी बल्लेबाजी क्रम के लिए रन बनाना आसान नहीं रहा है। हैदराबाद के बल्लेबाजों को भी बड़ा स्कोर बनाने में मुश्किल हो सकती है। गुजरात की टीम में भी बदलाव की संभावना काफी कम है। 


गुजरात की संभावित टीम
ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed