{"_id":"6256b1a0e02ad5760733a08b","slug":"ipl-2022-shardul-thakur-said-more-allrounders-are-good-for-team-in-t20-the-role-of-lower-order-batsmen-is-important","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: लॉर्ड शार्दुल बोले- टी20 में जितने अधिक ऑलराउंडर टीम के लिए उतना ही बेहतर, निचले क्रम की बल्लेबाजों की भूमिका अहम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: लॉर्ड शार्दुल बोले- टी20 में जितने अधिक ऑलराउंडर टीम के लिए उतना ही बेहतर, निचले क्रम की बल्लेबाजों की भूमिका अहम
Wed, 13 Apr 2022 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 Apr 2022 04:50 PM IST
सार
मौजूदा आईपीएल में अब तक बल्ले और गेंद से उपयोगी प्रदर्शन करने वाले ठाकुर ने कहा कि उनकी नजरें प्रत्येक मैच में प्रभाव छोड़ने पर टिकी हैं।
विज्ञापन
डेविड वार्नर और शार्दुल ठाकुर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के शार्दुल ठाकुर का मानना है कि टीम में ऑलराउंडरों का होना महत्वपूर्ण है क्योंकि जब विशेषज्ञ एक विभाग में विफल होते हैं तो कई कौशल वाले क्रिकेटरों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। दिल्ली की टीम में ठाकुर के अलावा मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, ललित यादव और मनदीप सिंह के रूप में कई ऑलराउंडर मौजूद हैं।
ठाकुर ने कहा, ‘हमारी बल्लेबाजी में काफी गहराई है। जितने अधिक ऑलराउंडर होंगे, टी20 में किसी भी टीम के लिए उतना ही बेहतर होगा।’ उन्होंने कहा, ‘अगर आप शीर्ष क्रम में जल्दी विकेट गंवा देते हैं तो छठे, सातवें और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।’
मौजूदा आईपीएल में अब तक बल्ले और गेंद से उपयोगी प्रदर्शन करने वाले ठाकुर ने कहा कि उनकी नजरें प्रत्येक मैच में प्रभाव छोड़ने पर टिकी हैं। ठाकुर ने कहा, ‘टीम के अंदर का माहौल काफी अच्छा है। टीम में काफी युवा खिलाड़ी हैं और हम सभी मित्र हैं क्योंकि हम पिछले कुछ समय से साथ खेल रहे हैं। मैं प्रत्येक मैच में प्रभाव छोड़ना चाहता हूं और यही कारण है कि मैं काफी ऊर्जा के साथ खेलता हूं।’
विज्ञापन
कोच पोंटिंग का जोर स्वाभाविक खेल पर
दिल्ली की टीम अभी अंक तालिका में छठे स्थान पर चल रही है। टीम ने चार में से दो मैच जीते हैं जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ठाकुर ने कहा, ‘टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है और हमारे मुख्य कोच रिकी पोंटिंग हमेशा हमें अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए बोलते हैं फिर स्थिति भले ही कैसी भी हो। वह हमारा समर्थन करते हैं इसलिए हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं।’