फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Sai Sudarshan First Hit wicket of this Season check full list of ipl Hit wicket Gujarat Titans vs Mumbai Indians

IPL 2022: साई सुदर्शन की किस्मत खराब! सीजन में पहली बार कोई खिलाड़ी हुआ हिटविकेट, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 06 May 2022 11:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 06 May 2022 11:26 PM IST
सार

गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन हिटविकेट आउट हो गए। आईपीएल के मौजूदा सीजन में पहली बार कोई बल्लेबाज हिटविकेट आउट हुआ है।

विज्ञापन
IPL 2022 Sai Sudarshan First Hit wicket of this Season check full list of ipl Hit wicket Gujarat Titans vs Mumbai Indians
साई सुदर्शन हिट विकेट हो गए - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन के 51वें मुकाबले में वह हुआ जो सीजन में अब तक नहीं हुआ था। गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन हिटविकेट आउट हो गए। आईपीएल के मौजूदा सीजन में पहली बार कोई बल्लेबाज हिटविकेट आउट हुआ है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब 13 खिलाड़ी इस तरीके से आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन


सुदर्शन 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। कीरोन पोलार्ड की गेंद को पुल करने के प्रयास में उनका बल्ला विकेट से टकरा गया। सुदर्शन ने 11 गेंद पर 14 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। मुंबई के खिलाफ चौथी बार कोई खिलाड़ी हिटविकेट आउट हुआ है। पिछली बार आईपीएल में जॉनी बेयरस्टो हिटविकेट हुए थे। 2021 में संयोग से विपक्षी टीम मुंबई इंडियंस ही थी।
विज्ञापन


अब तक आईपीएल में हिट विकेट होने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज टीम खिलाफ गेंदबाज सीजन
मुसव्विर खोटे मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स श्रीसंत 2008
मिस्बाह उल हक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पंजाब किंग्स श्रीसंत 2008
स्वप्निल असनोदकर राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपरकिंग्स एल्बी मोर्कल 2009
रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स डेक्कन चार्जर्स डेल स्टेन 2012
सौरभ तिवारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुंबई इंडियंस हरभजन सिंह 2012
युवराज सिंह सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस मिशेल मैक्लेनाघन 2016
दीपक हुड्डा सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स नाथन कूल्टर नाइल 2016
डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स  अक्षर पटेल 2016
शेल्डन जैक्सन कोलकाता नाइटराइडर्स राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स वॉशिंगटन सुंदर 2017
रियान पराग राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइटराइडर्स आंद्रे रसेल 2019
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइटराइडर्स आंद्रे रसेल 2020
जॉनी बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस क्रुणाल पांड्या 2021
साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस मुंबई इंडियंस कीरोन पोलार्ड 2022

गुजरात टाइटंस ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाए। उसके लिए ईशान किशन ने 45 रन बनाए। टिम डेविड ने 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ 44 रन ठोक दिए। कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रनों की पारी खेली। गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात की पारी की बात करें तो 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हार्दिक पांड्या की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी। उसे पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए ऋद्धिमान साहा ने 55, शुभमन गिल ने 52 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 रन बनाए। डेविड मिलर 14 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए मुरुगन अश्विन ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed