फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Rohit Sharma gave a befitting reply to the franchises on home advantage accusation said Build 3-4 stadiums

IPL 2022: रोहित शर्मा ने फ्रेंचाइजियों को दिया करारा जवाब, कहा- अपने यहां बनाएं 3-4 स्टेडियम, जानें पूरा मामला

Sun, 27 Mar 2022 06:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Mar 2022 06:05 PM IST
सार

आईपीएल शेड्यूल आने से ठीक पहले कई फ्रेंचाइजियों ने यह कहा था कि मुंबई की टीम को वानखेड़े में नहीं खेलने देना चाहिए। इससे उन्हें घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा। यहां तक कि कुछ फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सामने इस मुद्दे को उठाया भी था।

विज्ञापन
IPL 2022 Rohit Sharma gave a befitting reply to the franchises on home advantage accusation said Build 3-4 stadiums
रोहित शर्मा - फोटो : आईपीएल

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए मुकाबले के साथ हो गया। शनिवार (26 मार्च) को हुए इस मैच में कोलकाता ने चेन्नई को हरा दिया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हुई। मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने कई फ्रेंचाइजियों पर निशाना साधा।
विज्ञापन


दरअसल, आईपीएल शेड्यूल आने से ठीक पहले कई फ्रेंचाइजियों ने यह कहा था कि मुंबई की टीम को वानखेड़े स्टेडियम में नहीं खेलने देना चाहिए। इससे उन्हें घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा। यहां तक कि कुछ फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सामने इस मुद्दे को उठाया भी था, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। शेड्यूल के अनुसार, मुंबई इंडियंस को ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम के अलावा वानखेड़े स्टेडियम में भी मैच खेलने हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में रोहित से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अन्य फ्रेंचाजियों को करारा जवाब दिया। रोहित ने कहा, "कई फ्रेंचाइजियों ने कहा कि मुंबई को मुंबई में खेलने नहीं देना चाहिए। मेरा विचार उसको लेकर यह था कि आप (फ्रेंचाइजी) अपने शहर में तीन-चार मैदान बनाओ।"
विज्ञापन
विज्ञापन




2019 के बाद पहली बार भारत में आईपीएल के मैच दर्शकों के बीच खेले जा रहे हैं। कोरोना के कारण 2020 में टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में हुआ था। 2021 में आईपीएल की वापसी स्वदेश में हुई, लेकिन बीच में ही बायो-बबल में कोरोना विस्फोट हो जाने के कारण टूर्नामेंट को रोकना पड़ा। फिर सितंबर-अक्टूबर में दूसरे चरण सीजन को पूरा किया गया।

इस बार बीसीसीआई ने सावधानी बरतते हुए चार मैदानों पर ही मैचों को आयोजित करने का प्लान बनाया। मुंबई के तीन और पुणे के एक स्टेडियम में लीग चरण के सभी मैच खेले जाएंगे। ऐसा कोरोना से बचने के लिए किया गया है। इन चार मैदानों के बीच खिलाड़ी बस से ही यात्रा कर सकते हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed