फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 rahul tewatia wants to take more responsibility from Hardik Pandya in Gujarat Titans

IPL 2022: गुजरात टाइटन्स में अधिक जिम्मेदारी लेना चाहते हैं राहुल तेवतिया, हार्दिक पंड्या को लेकर कही बड़ी बात

Wed, 16 Mar 2022 11:05 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 16 Mar 2022 11:05 AM IST
सार

राहुल तेवतिया आईपीएल के इस सीजन में वे अधिक जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे एक बल्लेबाज के तौर पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके तेवतिया को आईपीएल नीलामी में गुजरात की टीम ने नौ करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
IPL 2022 rahul tewatia wants to take more responsibility from Hardik Pandya in Gujarat Titans
राहुल तेवतिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात टाइटन्स के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में वे अधिक जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे एक बल्लेबाज के तौर पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके तेवतिया को आईपीएल नीलामी में गुजरात की टीम ने नौ करोड़ रुपये में खरीदा था। गुजरात का पहला मुकाबला दूसरी नई टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स से 28 मार्च को होगा।
विज्ञापन


तेवतिया ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल में जब वह बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर जाएंगे तब बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। इस दौरान उन्हें अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। तेवतिया ने अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘भूमिका में कोई बदलाव नहीं होगी। मेरी वही भूमिका होगी जो एक मध्यक्रम के बल्लेबाज की होती है। मध्यक्रम में मेरे अलावा हार्दिक पंड्या टीम में हैं। मुझे उनके ऊपर से जिम्मेदारी कम करनी होगी। हमें मुंबई में मैच खेलना है तो उसी अनुसार गेंदबाजी पर काम करना होगा।’’
विज्ञापन


आईपीएल में बल्लेबाजी की भूमिका छठे, सातवें और आठवें क्रम पर ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। तीनों क्रम के बल्लेबाजों पर पारी के अंत में बड़े-बड़े शॉट लगाने का दबाव होता है। उनसे मैच फिनिश करने की उम्मीद की जाती है। तेवतिया ने इस पर कहा, ‘‘इन तीन नंबरों पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। उनके पास समय कम और काम ज्यादा होते हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


तेवतिया ने कहा कि मैच में पहले बल्लेबाजी करने पर नीचले क्रम के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की चुनौती होती है। लक्ष्य का पीछा करने के समय विकेट बचाने के अलावा नेटरनरेट को बरकरार रखना मुश्किल होता है। हम इसे लेकर योजना बना रहे हैं और इसी अनुसार तैयारी भी कर रहे हैं।’’ तेवतिया के आईपीएल करियर की बात जाए तो उन्होंने 48 मैच में 23.68 की औसत से 521 रन बनाए हैं। इसके अलावा 32 विकेट भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed