फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Possible and probable opening pairs of all teams, KL Rahul and Quinton De kock to open for lucknow super giants

IPL 2022: लखनऊ के लिए राहुल-डिकॉक तो दिल्ली के लिए वॉर्नर-शॉ करेंगे ओपनिंग, जानें हर टीम की सलामी जोड़ी

Wed, 16 Feb 2022 04:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 16 Feb 2022 04:08 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के लिए सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। दो नई टीमों के साथ इस बार इस टी-20 लीग में कुल 10 टीमें खेलेंगी और सभी ने अपनी जरूरतों के हिसाब से समीकरण लगभग बना लिए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022: Possible and probable opening pairs of all teams, KL Rahul and Quinton De kock to open for lucknow super giants
आईपीएल 2022 की संभावित सलामी जोड़ी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। दो नई टीमों के साथ इस बार इस टी-20 लीग में कुल 10 टीमें खेलेंगी और सभी ने अपनी जरूरतों के हिसाब से समीकरण लगभग बना लिए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार के सीजन में क्या हो सकती है टीमों की ओपनिंग जोड़ी। 

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाएंट्स:

आईपीएल की नई और सबसे महंगी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक टीम की तरफ से पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स:

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इस बार नई सलामी जोड़ी देखने को मिलेगी। शिखर धवन के हटने बाद वॉर्नर को दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा है, ऐसे में डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ पारी ओपनिंग जोड़ी हो सकते हैं। 

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस:

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से इस बार कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर ईशान किशन पारी की शुरूआत करेंगे। 

चेन्नई सुपर किंग्स

चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस बार ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे सलामी जोड़ी हो सकती है। 

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इस बार पूरी तरह से नई सलामी जोड़ी दिखेगी। टीम ने अपने पुराने खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो को नहीं चुना है। ऐसे में एसआरएच के स्पिन कोच मुथैया मुरलीधरन की मानें तो कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 

देवदत्त पडिक्कल इस सीजन में टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में आरसीबी में एक नई सलामी जोड़ी दिख सकती है। विराट कोहली के साथ फाफ डूप्लेसिस पारी की शुरूआत कर सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स:

शुभमन गिल इस बार कोलकाता की टीम का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में पिछले सीजन की उपविजेता रही केकेआर से भी नई सलामी जोड़ी मैदान पर दिखेगी। इस बार वेकेंटेश अय्यर के साथ एलेक्स हेल्स या फिर अजिंक्य रहाणे पारी की शुरुआत कर सकते हैं।    

राजस्थान रॉयल्स:

राजस्थान रॉयल्स में इस बार ओपनिंग के लिए कई विकल्प हैं। लेकिन यशस्वी जायसवाल के साथ देवदत्त पाडिक्कल पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं।  

पंजाब किंग्स

केएल राहुल अब पंजाब का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में इस बार मयंक अग्रवाल के साथ शिखर धवन सलामी जोड़ी के रूप में दिखेंगे। 

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल इस सीजन से गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, ऐसे में वह टीम के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं. यहां इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय उनका साथ दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed