फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Update Orange Cap and Purple Cap Latest List after RR vs MI Match News in Hindi

IPL 2022: आठवीं जीत के साथ गुजरात टॉप पर, तिलक वर्मा ऑरेंज कैप की रेस में, जानें अंक तालिका का हाल

Sun, 01 May 2022 11:11 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 01 May 2022 11:11 AM IST
सार

मुंबई की जीत से राजस्थान को नुकसान हुआ है। वहीं, गुजरात ने आरसीबी को हराकर पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मुंबई के तिलक वर्मा ऑरेंज कैप की रेस में आ चुके हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update Orange Cap and Purple Cap Latest List after RR vs MI Match News in Hindi
राहुल तेवतिया और डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 में आठवीं जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही इस टीम ने अंक तालिका में पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं, राजस्थान की टीम हार के बावजूद दूसरे स्थान पर बनी हुई है। अंक तालिका में सबसे नीचे काबिज मुंबई ने भी राजस्थान को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल कर ली है। रविवार को दो मैच होने के बावजूद अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब आ गई है। वहीं, बैंगलोर के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। 
विज्ञापन


मुंबई के तिलक वर्मा ऑरेंज कैप की रेस में आ चुके हैं। तिलक पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने हैं और पहले सीजन में ही जमकर रन बना रहे हैं। पर्पल कैप की रेस में राजस्थान के युजवेन्द्र चहल सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

अंक तालिका में गुजरात की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। गुजरात ने नौ में से आठ मैच जीते हैं। राजस्थान की टीम हार के बावजूद दूसरे स्थान पर बनी हुई है। लखनऊ तीसरे और हैदराबाद चौथे स्ठान पर है। बैंगलोर को गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन यह टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है। बैंगलोर ने 10 में से पांच मैच जीते हैं और पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब इस टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। दिल्ली छठे स्थान पर, पंजाब सातवें और कोलकाता आठवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल है। 

चेन्नई नौवें और मुंबई दसवें स्थान पर है। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं। अब कोई चमत्कार ही इन्हें प्लेऑफ में पहुंचा सकता है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 9 8 1 16 0.377
राजस्थान रॉयल्स  9 6 3 12 0.450
लखनऊ सुपर जाएंट्स 9 6 3 12 0.408
सनराइजर्स हैदराबाद 8 5 3 10 0.600
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 5 5 10 -0.558
दिल्ली कैपिटल्स 8 4 4 8 0.695
पंजाब किंग्स 9 4 5 8 -0.470
कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 6 6 -0.006
चेन्नई सुपर किंग्स 8 2 6 4 -0.538
मुंबई इंडियंस 9 1 8 0 -0.836

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। मुंबई के तिलक वर्मा भी 307 रन के साथ इस रेस में शामिल हो गए हैं, लेकिन वो जोस बटलर से काफी पीछे हैं। 
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 9 566 70.75 155.06 116
लोकेश राहुल 9 374 53.43 143.84 103*
हार्दिक पांड्या 8 308 51.33 135.68 87*
तिलक वर्मा 9 307 43.86 137.05 61
शिखर धवन 9 307 38.38 126.33 88*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। उन्होंने नौ मैचों में 19 विकेट लिए हैं। वहीं, कुलदीप यादव दूसरे और उमरान मलिक तीसरे स्थान पर हैं। 
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 9 19 13.68 7.22
कुलदीप यादव 8 17 14.11 8.08
उमरान मलिक 8 15 15.93 7.96
वनिंदू हसरंगा 10 15 18.20 8.02
टी नटराजन 8 15 17.40 8.41
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed