फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Update After MI vs KKR Match News in Hindi

IPL 2022: मुंबई की हार से चेन्नई-पंजाब को नुकसान, कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम, जानें अंक तालिका का हाल

Tue, 10 May 2022 10:46 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 10 May 2022 10:46 AM IST
सार

मुंबई पर बड़ी जीत के साथ ही कोलकाता की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update After MI vs KKR Match News in Hindi
जीत के बाद कोलकाता की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का लीग स्टेज अपने अंतिम चरण पर आ चुका है और अब धीरे-धीरे टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो रही हैं। मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है। वहीं, कोलकाता पंजाब जैसी कई टीमें प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाह रही हैं। सोमवार को कोलकाता ने मुंबई को हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। अब कोलकाता को बाकी दो मैच में लखनऊ और हैदराबाद को हराना होगा, तब यह टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वहीं, मुंबई पहले ही इस रेस से बाहर हो चुकी है। कोलकाता की जीत के बाद पंजाब और चेन्नई को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


मुंबई की हार से चेन्नई-पंजाब को नुकसान
कोलकाता के खिलाफ मुंबई की हार से पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स को अंक तालिका में नुकसान हुआ है। अब चेन्नई की टीम अंक तालिका में फिर से नौवें स्थान पर पहुंच चुकी है। वहीं, पंजाब किंग्स आठवें स्थान पर आ गई है। कोलकाता सातवें स्थान पर मौजूद है।  
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

अंक तालिका में लखनऊ की टीम पहले और गुजरात दूसरे स्थान पर बनी हुई है। दोनों टीमों के पास 16 अंक हैं। वहीं, राजस्थान तीसरे और आरसीबी चौथे स्थान पर है। इन दोनों के पास 14 अंक हैं। प्लेऑफ के लिए इन्हीं चार टीमों का दावा सबसे मजबूत है। 10 अंकों के साथ दिल्ली पांचवें, हैदराबाद छठे और कोलकाता सातवें स्थान पर है। कोलकाता ने मुंबई को हराकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है। अब कोलकाता के पास भी 10 अंक हैं और उसका रन रेट पंजाब किंग्स से बेहतर है। पंजाब आठवें स्थान पर है।  

आठ अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। 11 मैच में नौ हार के साथ मुंबई दसवें स्थान पर बनी हुई है। मुंबई के पास चार अंक हैं और यह टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
लखनऊ सुपर जाएंट्स 11 8 3 16 0.703
गुजरात टाइटंस 11 8 3 16 0.120
राजस्थान रॉयल्स 11 7 4 14 0.326
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 7 5 14 -0.115
दिल्ली कैपिटल्स 11 5 6 10 0.150
सनराइजर्स हैदराबाद  11 5 6 10 -0.031
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 7 10 -0.057
पंजाब किंग्स 11 5 6 10 -0.231
चेन्नई सुपर किंग्स 11 4 7 8 0.028
मुंबई इंडियंस 11 2 9 4 -0.894

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 11 मैच में 618 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे और फाफ डुप्लेसिस तीसरे नंबर पर हैं। 
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 11 618 61.80 152.21 116
लोकेश राहुल 11 451 50.11 145.01 103*
फाफ डुप्लेसिस 12 389 35.36 132.76 96
शिखर धवन 11 381 42.33 122.11 88*
डेविड वॉर्नर 9 375 53.57 156.90 92*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल सर्वाधिक विकेट के मामले में शीर्ष पर हैं, जबकि बैंगलोर के वनिंदु हसरंगा दूसरे स्थान पर आ गए हैं। चहल के पास 22 और हसरंगा के पास 21 विकेट हैं।  
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 11 22 14.50 7.25
वनिंदु हसरंगा 12 21 15.33 7.85
कगिसो रबाडा 10 18 17.94 8.72
कुलदीप यादव 11 18 19.55 8.87
टी नटराजन 9 17 17.82 8.65
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed