फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list, RR on Top CSK on bottom

IPL 2022: राजस्थान की जीत से बैंगलोर को फायदा, चहल को मिली पर्पल कैप, जानें अंक तालिका का हाल

Mon, 11 Apr 2022 12:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 12:43 PM IST
सार

लखनऊ पर जीत के बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं युजवेन्द्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ऑरेंज कैप के दावेदारों की लिस्ट में भी बदलाव हुआ है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list, RR on Top CSK on bottom
राजस्थान बनाम लखनऊ - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में रविवार के दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में दिल्ली ने कोलकाता को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में राजस्थान ने लखनऊ को हराया। इन दोनों मैचों के बाद अंक तालिका में कई बदलाव हुए और अब राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में पहले पायदान पर आ चुकी है। हालांकि, नीचे की टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और चेन्नई की टीम सबसे नीचे दसवें पायदान पर बनी हुई है, जबकि मुंबई नौवें स्थान पर है। इन दोनों मैच के बाद पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) और ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) की सूची में भी बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं कि अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और पर्पल-ऑरेंज कैप की दावेदारी किसके पास है...
विज्ञापन


राजस्थान की जीत से बैंगलोर को फायदा

लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। वहीं बैंगलोर को भी इससे फायदा हुआ है। अब बैंगलोर की टीम टॉप चार टीमों में शामिल हो चुकी है। वहीं राजस्थान से हारने वाली लखनऊ अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। पहले बैंगलोर टॉप चार टीमों में शामिल नहीं थी। 
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

दिल्ली के खिलाफ कोलकाता की बड़ी हार के बाद अंक तालिका में काफी बदलाव हुए हैं। वहीं राजस्थान की टीम चार में से तीन मैच जीतकर पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। दूसरे नंबर पर कोलकाता और गुजरात तीसरे नंबर पर मौजूद है। खास बात यह है कि गुजरात की टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी है। आरसीबी चौथे और लखनऊ पांचवें नंबर पर है। दिल्ली पंजाब से ऊपर छठे नंबर पर आ गई है। हैदराबाद ने भी दो हार के बाद जीत हासिल कर ली है और आठवें नंबर पर मौजूद है। 

टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीम मुंबई और चेन्नई की हालत सबसे खराब है। दोनों लगातार चार-चार मैच हार चुकी हैं और अब तक कोई जीत नहीं हासिल कर पाई हैं। मुंबई नौवें और चेन्नई दसवें स्थान पर है। 
 
टीम मैच जीते हारे अंक  रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 4 3 1 6 0.651
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 3 2 6 0.446
गुजरात टाइटंस 3 3 0 6 0.349
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 3 1 6 0.294
लखनऊ सुपरजाएंट्स 5 3 1 6 0.174
दिल्ली कैपिटल्स  4 2 2 4 0.476
पंजाब किंग्स 4 2 2 4 0.152
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 -0.889
मुंबई इंडियंस  4 0 3 0 -1.181
चेन्नई सुपर किंग्स 4 0 3 0 -1.211

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 4 218 72.67 141.56 100
क्विंटन डिकॉक 5 188 37.60 132.39 80
शुभमन गिल 3 180 60.0 166.67 96
ईशान किशन 4 175 58.33 125.00 81*
शिमरोन हेटमेयर 4 168 84.00 178.72 59*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकॉनमी
युजवेन्द्र चहल 4 11 9.45 6.50
कुलदीप यादव 4 10 11.60 7.40
उमेश यादव 5 10 13.20 6.60
वनिंदू हसरंगा 4 8 15.00 7.50
आवेश खान 5 8 19.75 8.46
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed