फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list, KKR on Top CSK and MI on bottom

IPL 2022 Point Table: चेन्नई और मुंबई आखिरी दो स्थान पर, दोनों नई टीमें टॉप चार में शामिल, जानें ऑरेंज-पर्पल कैप किसके पास

Sun, 10 Apr 2022 10:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 10:45 AM IST
सार

चेन्नई और मुंबई की टीमें लगातार चार मैच हारकर अंक तालिका में आखिरी दो स्थानों पर बनी हुई हैं। वहीं दोनों नई टीमें शुरुआती चार टीमों में जगह बना चुकी हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list, KKR on Top CSK and MI on bottom
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स अंक तालिका में आखिरी दो पायदान पर हैं - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस को सबसे ज्यादा निराश किया है। ये दोनों आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। इसके बावजूद दोनों टीमें इस सीजन अंकतालिका में आखिरी दो स्थानों में बनी हुई हैं। चेन्नई दसवें और मुंबई की टीम नौवें स्थान पर है। दोनों टीमें अब तक चार मैच खेल चुकी हैं, लेकिन कोई मैच नहीं जीता है। चार मैच में तीन जीत के साथ कोलकाता की टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। मुंबई और आरसीबी के मैच के बाद पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) और ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) की सूची में भी बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं कि अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और पर्पल-ऑरेंज कैप की दावेदारी किसके पास है...
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

इस सीजन आईपीएल का हिस्सा बनने वाली दोनों नई टीमों ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। गुजरात टाइटंस इस सीजन की एकमात्र टीम है, जो अब तक कोई मैच नहीं हारी है। वहीं लखनऊ ने भी अच्छा खेल दिखाया है और टूर्नामेंट के शुरुआती चार टीमों में बनी हुई है। इस सीजन अपना कप्तान बदलने वाली कोलकाता पहले और आरसीबी तीसरे स्थान पर है। इस सीजन धमाकेदार शुरुआत करने वाली राजस्थान की टीम सिर्फ एक हार के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गई है। 
पंजाब, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें दो-दो मैच हार चुकी हैं और अंक तालिका में काफी नीचे हैं। हालांकि, इन टीमों के पास अभी वापसी करने का मौका है, लेकिन चेन्नई और मुंबई के लिए अब शुरुआती चार टीमों में जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा। ये दोनों टीमें लगातार चार मैच हार चुकी हैं और आखिरी दो स्थानों पर बनी हुई हैं। 
 
टीम मैच जीते हारे अंक  रन रेट
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 3 1 6 1.103
गुजरात टाइटंस 3 3 0 6 0.349
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 3 1 6 0.294
लखनऊ सुपरजाएंट्स 4 3 1 6 0.256
राजस्थान रॉयल्स 3 2 1 4 1.218
पंजाब किंग्स 4 2 2 4 0.152
दिल्ली कैपिटल्स 3 1 2 2 -0.116
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 -0.889
मुंबई इंडियंस  4 0 3 0 -1.181
चेन्नई सुपर किंग्स 4 0 3 0 -1.211
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 3 205 102.50 143.36 100
शुभमन गिल 3 180 60.0 166.67 96
ईशान किशन 4 175 58.33 125.00 81*
लियम लिविंगस्टोन 4 162 40.50 190.58 64
क्विटन डिकॉक 4 149 37.25 135.45 80
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकॉनमी
उमेश यादव 4 9 9.33 6.00
वनिंदू हसरंगा 4 8 15.00 7.50
युजवेन्द्र चहल 3 7 9.00 5.25
राहुल चाहर 4 7 14.42 6.31
आवेश खान 4 7 18.14 8.65
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed