{"_id":"625517e5898ae851415e3897","slug":"ipl-2022-points-table-orange-cap-and-purple-cap-list-gt-out-of-top-four-after-first-loss","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: हैदराबाद की जीत से आरसीबी और लखनऊ को फायदा, गुजरात टॉप चार से बाहर, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप के दावेदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: हैदराबाद की जीत से आरसीबी और लखनऊ को फायदा, गुजरात टॉप चार से बाहर, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप के दावेदार
Tue, 12 Apr 2022 11:40 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:40 AM IST
सार
आईपीएल 2022 में पहली हार के साथ ही गुजरात की टीम अंकतालिका में टाॉप चार से बाहर हो गई है। वहीं हैदराबाद की जीत से आरसीबी और लखनऊ को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 में गुजरात की टीम की पहली हार के बाद अंक तालिका में काफी बदलाव हुए हैं। एक हार के बाद ही यह टीम शुरुआती चार टीमों से बाहर हो गई है। वहीं हैदराबाद लगातार दूसरी जीत के बावजूद आठवें स्थान पर बनी हुई है। उसके पास चार अंक हैं। दिल्ली और पंजाब के पास भी चार-चार अंक हैं। हालांकि अंक तालिका में नीचे की दो टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और चेन्नई-मुंबई आखिरी दो स्थान पर बनी हुई हैं। हैदराबाद के टी नटराजन पर्पल कैप की रेस में आ चुके हैं। वहीं गुजरात के शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और पर्पल-ऑरेंज कैप की दावेदारी किसके पास है...
हैदराबाद की जीत से आरसीबी और लखनऊ को फायदा
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंकतालिका में आरसीबी और लखनऊ को फायदा हुआ है। ये दोनों अब टूर्नामेंट में शुरुआती चार टीमों में आ चुकी हैं। बैंगलोर तीसरे और लखनऊ चौथे स्ठान पर है। वहीं गुजरात की टीम पांचवें स्थान पर आ चुकी है। यह टीम पहले तीसरे स्थान पर थी।
विज्ञापन
हैदराबाद की जीत से आरसीबी और लखनऊ को फायदा
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंकतालिका में आरसीबी और लखनऊ को फायदा हुआ है। ये दोनों अब टूर्नामेंट में शुरुआती चार टीमों में आ चुकी हैं। बैंगलोर तीसरे और लखनऊ चौथे स्ठान पर है। वहीं गुजरात की टीम पांचवें स्थान पर आ चुकी है। यह टीम पहले तीसरे स्थान पर थी।
विज्ञापन
अंक तालिका की स्थिति
अंक तालिका में राजस्थान की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं कोलकाता दूसरे स्थान पर है। गुजरात पहली हार के बाद दो स्थान नीचे खिसककर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी तीसरे और लखनऊ चौथे स्थान पर आ चुकी है। दोनों टीमों को गुजरात की हार से फायदा मिला है। जीत के बावजूद हैदराबाद की टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। अब उसके पास चार अंक हो चुके हैं और रन रेट भी बेहतर हुआ है। मुंबई नौवें और चेन्नई दसवें स्थान पर बनी हुई है। ये दोनों टीमें अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई हैं।
| टीम | मैच | जीते | हारे | अंक | रन रेट |
| राजस्थान रॉयल्स | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.951 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 5 | 3 | 2 | 6 | 0.446 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.294 |
| लखनऊ सुपरजाएंट्स | 5 | 3 | 1 | 6 | 0.174 |
| गुजरात टाइटंस | 4 | 3 | 1 | 6 | 0.097 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.476 |
| पंजाब किंग्स | 4 | 2 | 2 | 4 | 0.152 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 4 | 2 | 2 | 4 | -0.501 |
| मुंबई इंडियंस | 4 | 0 | 3 | 0 | -1.181 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | 0 | 3 | 0 | -1.211 |
विज्ञापन
सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)
| खिलाड़ी | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | सर्वोच्च स्कोर |
| जोस बटलर | 4 | 218 | 72.67 | 141.56 | 100 |
| क्विंटन डिकॉक | 5 | 188 | 37.60 | 132.39 | 80 |
| शुभमन गिल | 4 | 187 | 46.75 | 159.83 | 96 |
| ईशान किशन | 4 | 175 | 58.33 | 125.00 | 81* |
| शिमरोन हेटमेयर | 4 | 168 | 84.00 | 178.72 | 59* |
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)
| खिलाड़ी | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी |
| युजवेन्द्र चहल | 4 | 11 | 9.45 | 6.50 |
| कुलदीप यादव | 4 | 10 | 11.60 | 7.40 |
| उमेश यादव | 5 | 10 | 13.20 | 6.60 |
| वनिंदू हसरंगा | 4 | 8 | 15.00 | 7.50 |
| टी नटराजन | 4 | 8 | 16.62 | 8.31 |