फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list, Gt out of top four after first loss

IPL 2022: हैदराबाद की जीत से आरसीबी और लखनऊ को फायदा, गुजरात टॉप चार से बाहर, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप के दावेदार

Tue, 12 Apr 2022 11:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 11:40 AM IST
सार

आईपीएल 2022 में पहली हार के साथ ही गुजरात की टीम अंकतालिका में टाॉप चार से बाहर हो गई है। वहीं हैदराबाद की जीत से आरसीबी और लखनऊ को फायदा हुआ है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list, Gt out of top four after first loss
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में गुजरात की टीम की पहली हार के बाद अंक तालिका में काफी बदलाव हुए हैं। एक हार के बाद ही यह टीम शुरुआती चार टीमों से बाहर हो गई है। वहीं हैदराबाद लगातार दूसरी जीत के बावजूद आठवें स्थान पर बनी हुई है। उसके पास चार अंक हैं। दिल्ली और पंजाब के पास भी चार-चार अंक हैं। हालांकि अंक तालिका में नीचे की दो टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और चेन्नई-मुंबई आखिरी दो स्थान पर बनी हुई हैं। हैदराबाद के टी नटराजन पर्पल कैप की रेस में आ चुके हैं। वहीं गुजरात के शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और पर्पल-ऑरेंज कैप की दावेदारी किसके पास है...
विज्ञापन


हैदराबाद की जीत से आरसीबी और लखनऊ को फायदा

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंकतालिका में आरसीबी और लखनऊ को फायदा हुआ है। ये दोनों अब टूर्नामेंट में शुरुआती चार टीमों में आ चुकी हैं। बैंगलोर तीसरे और लखनऊ चौथे स्ठान पर है। वहीं गुजरात की टीम पांचवें स्थान पर आ चुकी है। यह टीम पहले तीसरे स्थान पर थी। 
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

अंक तालिका में राजस्थान की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं कोलकाता दूसरे स्थान पर है। गुजरात पहली हार के बाद दो स्थान नीचे खिसककर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी तीसरे और लखनऊ चौथे स्थान पर आ चुकी है। दोनों टीमों को गुजरात की हार से फायदा मिला है। जीत के बावजूद हैदराबाद की टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। अब उसके पास चार अंक हो चुके हैं और रन रेट भी बेहतर हुआ है। मुंबई नौवें और चेन्नई दसवें स्थान पर बनी हुई है। ये दोनों टीमें अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई हैं। 
 
टीम मैच जीते हारे अंक  रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 4 3 1 6 0.951
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 3 2 6 0.446
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 3 1 6 0.294
लखनऊ सुपरजाएंट्स 5 3 1 6 0.174
गुजरात टाइटंस 4 3 1 6 0.097
दिल्ली कैपिटल्स  4 2 2 4 0.476
पंजाब किंग्स 4 2 2 4 0.152
सनराइजर्स हैदराबाद 4 2 2 4 -0.501
मुंबई इंडियंस  4 0 3 0 -1.181
चेन्नई सुपर किंग्स 4 0 3 0 -1.211
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 4 218 72.67 141.56 100
क्विंटन डिकॉक 5 188 37.60 132.39 80
शुभमन गिल 4 187 46.75 159.83 96
ईशान किशन 4 175 58.33 125.00 81*
शिमरोन हेटमेयर 4 168 84.00 178.72 59*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेन्द्र चहल 4 11 9.45 6.50
कुलदीप यादव 4 10 11.60 7.40
उमेश यादव 5 10 13.20 6.60
वनिंदू हसरंगा 4 8 15.00 7.50
टी नटराजन 4 8 16.62 8.31
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed