फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Changes After the Match of Mumbai vs Punjab Know Team Position News in Hindi

IPL 2022 Points Table: तीसरी जीत के साथ पंजाब टॉप चार में, शिवम दुबे ऑरेंज कैप की रेस में शामिल, जानें अंक तालिका का हाल

Thu, 14 Apr 2022 12:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 12:10 PM IST
सार

पांच मैचों में तीसरी जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ चुकी है। वहीं राजस्थान की टीम चॉप चार से बाहर हो चुकी है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Changes After the Match of Mumbai vs Punjab Know Team Position News in Hindi
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम एक बार फिर शुरुआती पांच मैच हार चुकी है। इससे पहले 2014 में इस टीम का यही हाल था। लगातार पांचवीं हार के साथ ही मुंबई की टीम अंकतालिका में आखिरी पायदान पर बनी हुई है। चेन्नई की जीत के बाद मुंबई इस टूर्नामेंट की एकमात्र टीम रह गई है, जो अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है। वहीं आमतौर पर अंक तालिका में नीचे रहने वाली राजस्थान और पंजाब की टीमें इस साल अच्छा खेल दिखा रही हैं। दोनों टीमें टॉप चार में शामिल हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी शिवम दुबे और पर्पल कैप की रेस में कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं। पिछले कुछ सीजन में ये खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए थे। आइए जानते हैं कि अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और पर्पल-ऑरेंज कैप की दावेदारी किसके पास है... 
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

पंजाब की टीम तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में भी तीसरे नंबर पर आ चुकी है। टॉप चार में शामिल तीन टीमों की स्थिति एक समान है, जो पांच में से तीन मैच जीत चुकी हैं। वहीं राजस्थान और गुजरात दो ऐसी टीमें हैं, जो अब तक सिर्फ एक मैच हारी हैं। वहीं मुंबई की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। पांच हार के बाद रोहित की टीम का रन रेट भी गर्त में जा चुका है और अब इस टीम के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। मुंबई और चेन्नई के अलावा बाकी टीमों की स्थिति में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन इन दोनों टीमों के लिए वापसी आसान नहीं होगी। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 4 3 1 6 0.951
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 3 2 6 0.446
पंजाब किंग्स 5 3 2 6 0.239
लखनऊ सुपर जाएंट्स 5 3 2 6 0.174
गुजरात टाइटंस 4 3 1 6 0.097
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 3 2 6 0.006
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 4 0.476
सनराइजर्स हैदराबाद 4 2 2 4 -0.501
चेन्नई सुपर किंग्स 5 1 4 2 -0.745
मुंबई इंडियंस 5 0 5 0 -1.072
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। जबकि चेन्नई के शिवम दुबे दूसरे और पंजाब के शिखर धवन तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। 
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 4 218 72.67 141.55 100
शिवम दुबे 5 207 51.75 176.92 95*
शिखर धवन  5 197 39.40 133.10 70
रोबिन उथप्पा 5 194 38.80 163.02 88
क्विंटन डिकॉक 5 188 37.60 132.39 80
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की होड़ में शीर्ष पांच में तीन स्पिनर हैं, जिसमें युजवेंद्र चहल पहले स्थान पर हैं। इस सूची में चार भारतीय और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी है। 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकॉनमी
युजवेंद्र चहल 4 11 9.45 6.50
उमेश यादव 5 10 13.20 6.60
कुलदीप यादव 4 10 11.60 7.40
वनिंदू हसरंगा 5 10 15.50 8.15
टी नटराजन 4 8

16.62

8.31
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed