फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 PBKS vs GT ball by ball updates of Odean Smith 20th over Rahul Tewatia hits 2 sixes on 2 balls Gujarat Titans won by 6 wkts

PBKS vs GT: हार्दिक पांड्या रन आउट, राहुल तेवतिया के दो जोरदार छक्के, पढ़ें आखिरी छह गेंदों पर क्या-क्या हुआ

Sat, 09 Apr 2022 12:24 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Apr 2022 12:24 AM IST
सार

पंजाब किंग्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 19 रन बनाने थे।

विज्ञापन
IPL 2022 PBKS vs GT ball by ball updates of Odean Smith 20th over Rahul Tewatia hits 2 sixes on 2 balls Gujarat Titans won by 6 wkts
जीत के बाद खुश राहुल तेवतिया और हार के बाद निराश ओडियन स्मिथ - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुक्रवार (आठ अप्रैल) को पंजाब किंग्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 19 रन बनाने थे। राहुल तेवतिया ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 27 गेंद पर 64 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। शिखर धवन ने 30 गेंद पर 35 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 11 गेंद पर 23 रन ठोके। आखिरी ओवरों में राहुल चाहर ने 14 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। चाहर का स्ट्राइक रेट 157.14 का रहा। गुजरात के लिए राशिद खान ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


गुजरात की टीम की बात करें तो उसके लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। उन्होंने 59 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। शुभमन का स्ट्राइक रेट 162.71 का रहा। साई सुदर्शन ने 30 गेंद पर 35 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 18 गेंदों पर 27 रन ठोके। राहुल तेवतिया ने तीन गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी ओवर का रोमांच, गुजरात को बनाने थे 19 रन

पहली गेंद:

ओडियन स्मिथ ने पहली गेंद डेविड मिलर को डाली जो कि ऑफ स्टंप से काफी ज्यादा बाहर थी। अंपायर ने इसे वाइड करार दिया। गुजरात को एक रन मिल गए।

पहली गेंद:
वाइड के कारण स्मिथ को फिर से पहली गेंद करनी पड़ी। ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को मिलर मारना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी। गेंद जब तक विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के पास पहुंचती नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े हार्दिक पंड्या रन के लिए दौड़ पड़े। इतने में बेयरस्टो ने गेंद लेकर स्टंप में मार दी। हार्दिक रन आउट हो गए।

दूसरी गेंद:
हार्दिक के रनआउट होने के बाद राहुल तेवतिया क्रीज पर आए। ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर तेवतिया ने बल्ला लगाया। गेंद फील्डर के पास चली गई। तेवतिया ने एक रन ले लिया।

तीसरी गेंद:
स्मिथ ने स्ट्राइक पर आए डेविड मिलर को धीमी गेंद दी। मिलर ने गेंद को बेहतर तरीके से पढ़ा और चौका जड़ दिया। अब गुजरात को तीन गेंद पर 13 रन बनाने थे।

चौथी गेंद:
स्मिथ की सीधी गेंद पर मिलर ने सामने की ओर मारा। तेवतिया रन लेने के लिए दौड़े, मिलर क्रीज से दूर थे और स्मिथ ने थ्रो किया, लेकिन गेंद स्टंप से नहीं लगी। मिलर को एक रन मिल गया।


पांचवीं गेंद:
स्मिथ की गेंद पर तेवतिया ने शानदार छक्का लगाया। स्मिथ की फुलर लेंग्थ की गेंद को तेवतिया डीप मिड विकेट सीमा रेखा के बाहर भेज दिया।

छठी गेंद:
आखिरी गेंद पर जीत के लिए गुजरात को छह रन बनाने थे। स्मिथ ने ऑफ स्टंप से बाहर गेंद की, लेकिन वह तेवतिया के बल्ले पर अच्छे से आ गई। गेंद सीधे डीप मिड विकेट बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी और गुजरात ने रोमांचक तरीके से इस मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed