फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 PBKS vs CSK Analysis Chennai embarrassing performance in fielding captain Ravindra Jadeja villain of match Arshdeep hero for punjab

PBKS vs CSK Analysis: फील्डिंग में चेन्नई का शर्मनाक प्रदर्शन, हार के विलेन कप्तान जडेजा, अर्शदीप ने पलटा मैच

Tue, 26 Apr 2022 10:31 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 26 Apr 2022 10:31 AM IST
सार

चेन्नई को खराब फील्डिंग और धीमी बल्लेबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा। टीम ने भानुका राजपक्षे को जीवनदान दिया। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा जैसे मुख्य बल्लेबाजों ने धीमी बल्लेबाजी की।

विज्ञापन
IPL 2022 PBKS vs CSK Analysis Chennai embarrassing performance in fielding captain Ravindra Jadeja villain of match Arshdeep hero for punjab
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल के 15वें सीजन में एक और हार मिली है। टीम की आठ मैचों में यह छठी हार है। उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह अब कठिन हो गई है। पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवर तक मुकाबले में सोमवार (25 अप्रैल) को उसे 11 रनों से हरा दिया। चेन्नई को खराब फील्डिंग और धीमी बल्लेबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


टीम ने भानुका राजपक्षे को जीवनदान दिया। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा जैसे मुख्य बल्लेबाजों ने धीमी बल्लेबाजी की। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी पर लौटी है। सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली लगातार दो हार के बाद उसने वापसी की है। आठ मैचों में उसकी चौथी जीत है। पंजाब के बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने जबरदस्त खेल दिखाया। दिल्ली के खिलाफ निराश करने वाली टीम ने पिछले मैच में जीतने वाली चेन्नई को परास्त कर दिया। सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए और दोनों में चेन्नई को हार मिली।
विज्ञापन

IPL 2022 PBKS vs CSK Analysis Chennai embarrassing performance in fielding captain Ravindra Jadeja villain of match Arshdeep hero for punjab
मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
मैच में टर्निंग पॉइंट्स
भानुका राजपक्षे को मिले दो जीवनदान:
चेन्नई ने भानुका राजपक्षे को सातवें और नौवें ओवर में जीवनदान दिया। सातवें ओवर की चौथी गेंद पर गायकवाड़ ने उनका कैच छोड़ा। वहीं, नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर सैंटनर ने कैच टपका दिया। दो कैच छूटने के बाद भानुका ने शिखर धवन के साथ बड़ी साझेदारी की। दोनों ने 71 गेंदों पर 110 रनों की साझेदारी की। भानुका ने 32 गेंद पर 42 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने 180 रन का आंकड़ा पार किया।

अर्शदीप के दो किफायती ओवर: चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 47 रन बनाने थे। युवा अर्शदीप सिंह के दो और अनुभवी कगिसो रबाडा के एक ओवर बचे थे। मयंक ने 17वें ओवर में गेंदबाजी के लिए अर्शदीप को बुलाया। उन्होंने अंबाती रायुडू और रवींद्र जडेजा जैसे तूफानी बल्लेबाज के सामने एक भी बाउंड्री नहीं दिया। इस ओवर में सिर्फ छह रन बने। अगले ओवर में रबाडा ने छह रन देकर रायुडू को आउट कर दिया। 

IPL 2022 PBKS vs CSK Analysis Chennai embarrassing performance in fielding captain Ravindra Jadeja villain of match Arshdeep hero for punjab
मैच के दौरान दोनों टीमों के कप्तान मयंक अग्रवाल और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
दोनों कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन?
इस मैच में दो ऐसे कप्तानों का मुकाबला था जो पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं। इसका दबाव दोनों की बल्लेबाजी पर देखने को मिला है। मयंक ने 21 गेंद पर 18 रन बनाए तो जडेजा ने 16 गेंदों पर नाबाद 21 रन की पारी खेली। जडेजा ने गेंदबाजी में दो ओवरों में 18 रन दिए। बल्लेबाजी में उनकी धीमी पारी के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। आखिरी ओवरों में अगर उनका बल्ला चलता तो नतीजा कुछ और होता। वहीं, मयंक ने गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल कर चेन्नई को हरा दिया।
विज्ञापन

IPL 2022 PBKS vs CSK Analysis Chennai embarrassing performance in fielding captain Ravindra Jadeja villain of match Arshdeep hero for punjab
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
ओपनर शिखर धवन ने पहली बार टूर्नामेंट में अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 59 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाए। भानुका राजपक्षे के साथ शतकीय साझेदारी भी की। भानुका ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 32 गेंद पर 42 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन ने तेजी से सात गेंदों पर 19 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। दोनों ने टीम को मैच में जीत दिलाई।

नकारात्मक पक्ष: मयंक अग्रवाल का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा। उन्होंने 86.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। गेंदबाजी में वापसी करने वाले संदीप शर्मा, ऋषि धवन, राहुल चाहर और लियाम लिविंगस्टोन महंगे साबित हुए। सभी ने नौ से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए। ऋषि ने हालांकि दो और संदीप ने एक विकेट जरूर लिए, लेकिन रन बहुत ज्यादा दे दिए। टीम के मुख्य स्पिनर राहुल चाहर ने तीन ओवर में 30 रन दिए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।

IPL 2022 PBKS vs CSK Analysis Chennai embarrassing performance in fielding captain Ravindra Jadeja villain of match Arshdeep hero for punjab
अंबाती रायुडू - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
मिशेल सैंटनर और महेश तीक्षणा ने गेंदबाजी में बढ़िया काम किया। सैंटनर को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने दो ओवर में सिर्फ आठ रन दिए। तीक्षणा ने चार ओवर में 32 रन दिए और मयंक का महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया। बल्लेबाजी में अंबाती रायुडू ने कमाल किया। उन्होंने सात चौके और छह छक्के लगाकर यह बता दिया क्यों उन्हें टीम में बाहुबली कहा जाता है। अंबाती ने 39 गेंदों पर 78 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा।

नकारात्मक पक्ष: गेंदबाजी में मुकेश चौधरी, जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस और ड्वेन ब्रावो काफी महंगे साबित हुए। सबने रन लुटाए। ब्रावो को हालांकि दो सफलता जरूर मिली, लेकिन चार ओवर में उन्होंने 42 रन दे दिए। बल्लेबाजी में ऋतुराज गायकवाड़ ने 27 गेंदों पर 30 रनों की धीमी पारी खेली। रॉबिन उथप्पा, मिशेल सैंटनर और शिवम दुबे सस्ते में आउट हो गए। जडेजा ने धीमी बल्लेबाजी की। धोनी ने आठ गेंदों पर 12 रन ही बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed