{"_id":"61d6c633abcc8f405c5982b8","slug":"ipl-2022-my-11-circle-becomes-title-sponser-for-lucknow-team-for-three-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: लखनऊ टीम का मुख्य स्पॉन्सर बना माई 11 सर्कल, 2024 तक के लिए किया करार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: लखनऊ टीम का मुख्य स्पॉन्सर बना माई 11 सर्कल, 2024 तक के लिए किया करार
Thu, 06 Jan 2022 04:15 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Jan 2022 04:15 PM IST
सार
माई 11 सर्कल ने लखनऊ की टीम के साथ तीन साल का करार किया है। तीन साल तक इस कंपनी का लोगो लखनऊ की टीम की जर्सी में दिखाई देगा।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ की टीम की जर्सी में शुरुआती तीन साल तक माई 11 सर्कल का लोगो दिखाई देगा। इस कंपनी ने लखनऊ की टीम के साथ तीन साल का करार किया है। साल 2022 से लेकर 2024 तक माई 11 सर्कल लखनऊ की टीम का मुख्य स्पॉन्सर रहेगा। 2021 में नीलामी के दौरान आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। यह समूह इससे पहले भी आईपीएल में टीम खरीद चुका है। चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बाहर जाने पर संजीव गोयनका के इस ग्रुप ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की फ्रेंचाइजी खरीदी थी और दो सालों तक इसे सफलतापूर्वक चलाया भी था।
इस साझेदारी पर आरपीएसजी स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघु अय्यर ने कहा, "हम अपने मुख्य टीम स्पॉन्सर के रूप में माई11 सर्कल को पाकर खुश हैं। हम उन्हें हमारी नई फ्रेंचाइजी पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देते हैं। हमें विश्वास है कि यह एक सफल साझेदारी होगी।"
आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है लखनऊ
आईपीएल 2022 में दो नई टीमें इस लीग में शामिल हो रही हैं। लखनऊ और अहमदाबाद। इन दोनों टीमों के मालिकाना हक के लिए 2021 में बोली लगाई गई थी। इस बोली में आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ और सीवीसी कैपिटल्स ने अहमदाबाद की टीम खरीदी थी। दुबई में ऑक्शन के दौरान आरपीएसजी ग्रुप ने 7 हजार 90 करोड़ में लखनऊ की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है। इससे पहले मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी।
विज्ञापन
अहमदाबाद के साथ लखनऊ बनी थी नई फ्रैंचाइजी
इस साल 25 अक्टूबर को बीसीसीआई ने नई फ्रैंचाइजी का एलान किया था। गोयनका ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 7090 करोड़ रुपये में खरीदी थी। वहीं, सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी 5625 करोड़ रुपये में खरीदी। लखनऊ का होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम होगा। वहीं, अहमदाबाद का होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। गोयनका ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुका है। उन्होंने 2016 और 2017 में राइजिंग सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी खरीदी थी।