फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Mumbai Indians emotional after releasing Hardik Pnadya, Krunal Pandya and Ishan Kishan, Hardik Pandya also shared a Video

IPL 2022: हार्दिक, क्रुणाल और ईशान को याद कर मुंबई हुआ इमोशनल, पांड्या ने भी फ्रेंचाइजी में बिताए गए समय को याद किया

Fri, 03 Dec 2021 10:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Dec 2021 10:33 PM IST
सार

हार्दिक, क्रुणाल और ईशान जैसे खिलाड़ियों को दो नई टीमें साइन कर सकती हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को नीलामी की प्रकिया से गुजरना होगा।

विज्ञापन
IPL 2022: Mumbai Indians emotional after releasing Hardik Pnadya, Krunal Pandya and Ishan Kishan, Hardik Pandya also shared a Video
ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने अपने तीन पुराने खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज डाला है। बुधवार को हुए रिटेंशन के दौरान मुंबई फ्रेंचाइजी ने चार खिलाड़ियों को रीटेन किया। इसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड शामिल हैं। इसके अलावा बाकी सभी खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे। इसमें हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और ईशान किशन जैसे टॉप क्लास प्लेयर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन


यानी अब हार्दिक, क्रुणाल और ईशान जैसे खिलाड़ियों को दो नई टीमें साइन कर सकती हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को नीलामी की प्रकिया से गुजरना होगा। मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम है। उन्होंने पांच बार यह खिताब जीता है। इस जीत में हार्दिक, क्रुणाल और ईशान तीनों ही खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अब इन खिलाड़ियों को छोड़ना मुंबई इंडियंस के लिए आसान नहीं रहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें ये तीनों ही खिलाड़ी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तीनों खिलाड़ी फैंस को धन्यवाद दे रहे हैं। मुंबई एक ऐसी फ्रेंचाइजी रही है, जिसने लंबे समय तक अपने कोर खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़े रखा। इसी वजह से टीम अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही।

वहीं, हार्दिक ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो में मुंबई के साथ अपनी यादों को साझा किया है और साथ ही एक इमोश्नल कैप्शन भी लिखा है। हार्दिक ने लिखा- मैं टीम के साथ अपनी यादों को जीवन भर संजोकर रखूंगा। मैंने जो दोस्त बनाए हैं, उनका हमेशा आभारी रहूंगा। इस फ्रेंचाइजी के साथ मैं सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी बड़ा हुआ हूं।

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)



हार्दिक ने लिखा- मैं युवा के तौर पर बड़े सपनों के साथ इस फ्रेंचाइजी से जुड़ा था। हम साथ में जीते, हम साथ में हारे और हम साथ में लड़े। इस टीम के साथ बिताया हर पल मेरे दिल में खास जगह रखता है। वे कहते हैं कि सभी अच्छी चीजों का अंत होता ही है, लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा मेरे दिल में रहेगी।

हार्दिक ने मुंबई के लिए 150 से अधिक के स्ट्राइक-रेट से 1476 रन बनाए हैं और अपनी पावर हिटिंग से टीम को कई मैच जिताए। इसके अलावा पांड्या के नाम 42 विकेट भी है। वहीं, हार्दिक के भाई क्रुणाल ने 1143 रन बनाए और 51 विकेट झटके। बताया जा रहा है कि हार्दिक को लखनऊ फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed