फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mumbai Indians captain Rohit Sharma completes 10000 runs in T20 cricket second Indian after Virat Kohli to do so

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

Wed, 13 Apr 2022 11:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 13 Apr 2022 11:52 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो रोहित ने 125 मैच खेले हैं। 117 पारियों में उन्होंने 32.17 की औसत से 3313 रन बनाए हैं। इस दौरान चार शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.55 का रहा है।

विज्ञापन
IPL 2022 Mumbai Indians captain Rohit Sharma completes 10000 runs in T20 cricket second Indian after Virat Kohli to do so
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के 23वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। मैच में टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का सामना किया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की 20 ओवर में नौ विकेट पर 186 रन ही बना सकी। पंजाब ने मैच में 12 रनों से जीत दर्ज की। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 17 गेंदों पर 28 रन बनाए।
विज्ञापन


रोहित ने अपनी इस छोटी पारी में एक खास उपलब्धि हासिल की। वे टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए। भारतीयों की बात करें तो रोहित ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बना चुके हैं। रोहित को इस खास उपलब्धि को हासिल करने के लिए 25 रन बनाने थे। उनके अब 375 मैचों में 10003 रन हो गए हैं।
विज्ञापन


टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश रन
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 14562
शोएब मलिक पाकिस्तान 11698
कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 11474
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 10499
विराट कोहली भारत 10379
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 10373
रोहित शर्मा भारत 10003

अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो रोहित ने 125 मैच खेले हैं। 117 पारियों में उन्होंने 32.17 की औसत से 3313 रन बनाए हैं। इस दौरान चार शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.55 का रहा है। रोहित का उच्चतम स्कोर 118 रन है। उन्होंने 293 चौके और 155 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच की बात करें तो पंजाब के लिए अनुभवी ओपनर शिखर धवन ने 70 और कप्तान मयंक अग्रवाल ने 52 रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा ने आखिरी ओवरों में 15 गेंदों पर तेजी से 30 रन बनाए। मुंबई के लिए गेंदबाजी में बासिल थंपी ने तीन विकेट लिए। जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह और मुरुगन अश्विन को एक-एक सफलता मिली। मुंबई के लिए बल्लेबाजी में डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंद पर 49 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 43 और तिलक वर्मा ने 20 गेंदों पर 36 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed