{"_id":"623b50de87662e64721a805c","slug":"ipl-2022-moeen-ali-did-not-get-visa-will-not-be-able-to-play-the-first-match-for-chennai-super-kings-against-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: मोइन अली को नहीं मिला वीजा, चेन्नई सुपर किंग्स से नहीं खेल पाएंगे पहला मैच ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: मोइन अली को नहीं मिला वीजा, चेन्नई सुपर किंग्स से नहीं खेल पाएंगे पहला मैच
Wed, 23 Mar 2022 10:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:25 PM IST
सार
सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि यह तय है कि मोइन अली पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें अभी तक वीजा नहीं मिला है। सीएसके और बीसीसीआई इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोईन अली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल की मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को अपने शुरुआती मैच में मोइन अली के बिना उतरना पड़ सकता है क्योंकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर को 26 मार्च से मुंबई में शुरू होने वाले इस टी20 टूर्नामेंट के लिए अभी तक भारतीय वीजा नहीं मिला है। आईपीएल 2022 का पहला मैच शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि यह तय है कि मोइन अली पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें अभी तक वीजा नहीं मिला है। सीएसके और बीसीसीआई इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि एक से दो दिन में मामला सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मूल के खिलाड़ियों के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है।
मोइन के दादा पीओके से इंग्लैंड चले गए थे, लेकिन मोईन का जन्म इंग्लैंड में हुआ है और वह अक्सर भारत आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह बृहस्पतिवार को भी भारत पहुंचते हैं तब भी आईपीएल के लिए तय किए गए क्वारंटीन के नियमों के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।