फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 MI vs KKR Analysis Rohit Sharma and Pollard failed again Pat Cummins and Andre Russell pair heavy on jasprit Bumrah

MI vs KKR Analysis: न रोहित चले न पोलार्ड, बुमराह पर भारी पड़ी कमिंस और रसेल की जोड़ी, जानें मैच के टर्निंग पॉइंट्स

Tue, 10 May 2022 09:04 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 10 May 2022 09:04 AM IST
सार

कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहली बाधा पार कर ली है। अब उसे सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाएंट्स की चुनौती का सामना करना है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने कोलकाता के लिए शानदार काम किया।

विज्ञापन
IPL 2022 MI vs KKR Analysis Rohit Sharma and Pollard failed again Pat Cummins and Andre Russell pair heavy on jasprit Bumrah
आंद्रे रसेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहरुख खान की टीम आईपीएल 2022 में जिंदा है। प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए उसने आखिरी तीन मैचों में जीत हासिल करनी थी। कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहली बाधा पार कर ली है। अब उसे सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाएंट्स की चुनौती का सामना करना है। पांच बदलवाों के साथ मैच में उतरी कोलकाता की टीम ने मुंबई को चारों खाने चित कर दिया। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने कोलकाता के लिए कमाल किया।
विज्ञापन


शुरुआती 10 ओवरों में 87 रन बनाने वाली कोलकाता की टीम आखिरी 10 ओवरों में 78 रन ही बना सकी। उसके हाथ में नौ विकेट थे, लेकिन टीम मुंबई को बड़ा लक्ष्य देने में नाकाम रही। टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा की टीम इस मैच को आसानी जीत जाएगी, लेकिन श्रेयस अय्यर के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई के बल्लेबाजों को अपनी सटीक गेंदबाजी से हैरान कर दिया। मुंबई की टीम 17.3 ओवर में 113 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

IPL 2022 MI vs KKR Analysis Rohit Sharma and Pollard failed again Pat Cummins and Andre Russell pair heavy on jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
मैच में टर्निंग पॉइंट्स
1. जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी:
कोलकाता की टीम ने एक समय 14.1 ओवर में 136 रन बना लिए थे। बुमराह ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर आंद्रे रसेल को आउट किया। यहां से मुंबई ने वापसी कर ली। बुमराह ने नौ गेंदों में पांच विकेट लेकर कोलकाता को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। उन्होंने नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन, पैट कमिंस और सुनील नरेन को आउट किया। यहां से मैच मुंबई के पक्ष में झुक गया था।

2. ईशान किशन का आउट होना: क्रीज पर टिक चुके ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन को पैट कमिंस ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर आउट कर दिया। किशन 43 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने शानदार कैच लेकर मुंबई को मैच से बाहर कर दिया। किशन के आउट होते ही पोलार्ड अकेले पड़ गए। पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और टीम ने आखिरी छह बल्लेबाज 13 रनों के अंदर गंवा दिए।

IPL 2022 MI vs KKR Analysis Rohit Sharma and Pollard failed again Pat Cummins and Andre Russell pair heavy on jasprit Bumrah
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों के कप्तानों का प्रदर्शन
बल्लेबाजी में तो रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन एक जैसा ही रहा। अय्यर ने आठ गेंद पर सिर्फ छह रन बनाए। उन्हें मुरुगन अश्विन ने ईशान किशन के हाथों कैच करा दिया। दूसरी ओर, रोहित शर्मा छह गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हो गए। रोहित को टिम साउदी ने शेल्डन जैक्सन के हाथों कैच कराया। फील्डिंग के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने बेहतर कप्तानी की। रोहित ने बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही कोलकाता को अपनी सूझ-बूझ से रोक दिया। वहीं, श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली बार प्रभावी लगे। उन्होंने सही तरीके से गेंदबाजों को रोटेट किया और फील्डिंग में सही जगह खिलाड़ी लगाए।
विज्ञापन

IPL 2022 MI vs KKR Analysis Rohit Sharma and Pollard failed again Pat Cummins and Andre Russell pair heavy on jasprit Bumrah
कोलकाता की जीत के हीरो कमिंस और रसेल - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
कोलकाता के ओपनर्स ने पहली बार सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी की। वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। अय्यर ने 43 और रहाणे ने 25 रन बनाए। नीतीश राणा ने 26 गेंदों पर 43 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 19 गेंद पर 23 रन बनाकर टीम को 160 के पार पहुंचाया। गेंदबाजी में सभी ने बेहतरीन काम किया। पैट कमिंस और आंद्रे रसेल ने क्रमश: तीन और दो विकेट लिए। टिम साउदी और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली। सुनील नरेन एक बार फिर से किफायती साबित हुए और उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 21 रन दिए।

नकारात्मक पक्ष: कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर से फेल रहे। इस आईपीएल में कुछ पारियों को छोड़ दें तो अय्यर का बल्ला नहीं चला है। आंद्रे रसेल ने भी निराश किया। रसेल सिर्फ नौ रन बना सके। शेल्डन जैक्सन को इस आईपीएल में कई मौके मिले हैं, लेकिन उन्होंने अब तक एक भी यादगार पारी नहीं खेली। इस मुकाबले में भी पांच रन बनाकर आउट हो गए। पैट कमिंस और सुनील नरेन का बल्ला भी नहीं चला। दोनों खाता भी नहीं खोल सके।

IPL 2022 MI vs KKR Analysis Rohit Sharma and Pollard failed again Pat Cummins and Andre Russell pair heavy on jasprit Bumrah
ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
मुंबई के लिए सबसे अच्छी बात आज यह हुई कि जसप्रीत बुमराह फॉर्म में लौट आए। उन्होंने चार ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट लिए। यह सिर्फ मुंबई के लिए राहत की बात नहीं हुई, बल्कि टीम इंडिया के लिए भी खुशखबरी है। बुमराह मुख्य तेज गेंदबाज हैं और लंबे समय से फॉर्म में नहीं चल रहे थे। डैनियल सैम्स किफायती रहे। उन्होंने चार ओवर में 26 दिए। बल्लेबाजी में ईशान किशन का ही बल्ला चला। उन्होंने 43 गेंद पर 51 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

नकारात्मक पक्ष: गेंदबाजी में मुरुगन अश्विन, राइली मेरेडिथ कीरोन पोलार्ड फेल रहे। अश्विन को एक सफलता भी मिली, लेकिन महंगे साबित हुए। बल्लेबाजी में किशन के अलावा कोई नहीं चला। रोहित शर्मा का बुरा दौर जारी है। पूरे सीजन में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा (छह रन) इस मैच में फेल हो गए। चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह खेलने वाले रमनदीप सिंह (12 रन), टिम डेविड (13), और कीरोन पोलार्ड (15 रन) का बल्ला नहीं चला। मध्यक्रम के इन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का खामियाजा मुंबई को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed