फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mega Auction Shikhar Dhawan Base Price Selling Price in bidding of marquee players

IPL Auction 2022: दिल्ली कैपिटल्स से नहीं, अब पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे शिखर धवन, जानिए फ्रेंचाइजी ने कितने में खरीदा

Sat, 12 Feb 2022 12:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 12:20 PM IST
सार

मार्की खिलाड़ियों की सूची में शामिल धवन आईपीएल 2021 में दिल्ली की टीम के लिए खेले थे। वे आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। धवन पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Mega Auction Shikhar Dhawan Base Price Selling Price in bidding of marquee players
शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की शुरुआत 12 फरवरी को बेंगलुरु में हुई। भारत के दिग्गज ओपनर शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने इस बार खरीदा है। फ्रेंचाइजी ने धवन के लिए 8.25 करोड़ रुपये खर्च किए। धवन पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे। दिल्ली ने उन्हें 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी के दौरान धवन के दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दिल्ली ने अपने ओपनर को वापस लाने के लिए पूरा प्रयास किया, लेकिन पंजाब ने बाजी मार ली।
विज्ञापन


आईपीएल 2021 में दिल्ली की टीम के लिए खेले थे। पिछले साल उन्होंने 16 मैच की 16 पारियों में 587 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 39.13 और स्ट्राइक रेट 124.62 का रहा था। इस बार धवन पर मुंबई, दिल्ली और कोलकाता की टीम बड़ा दांव लगा सकती हैं।
विज्ञापन


क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में कैसा रहा है धवन का प्रदर्शन
192 आईपीएल मैचों में धवन ने 34.63 के औसत से 5783 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126.63 का रहा है और उनके बल्ले से दो शतक और 44 अर्धशतक निकले हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 106 रन है। धवन विराट कोहली के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वे निरंतरता के साथ रन बनाने में माहिर हैं और अक्सर पावरप्ले का फायदा उठाते हुए अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देते हैं। 

आईपीएल में इन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं धवन
  • मुंबई इंडियंस
  • डेक्कन चार्जस
  • सनराइजर्स हैदराबाद
  • दिल्ली कैपिटल्स 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed