फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mega Auction Pat Cummins Base Price Selling Price in bidding of marquee players

IPL Auction 2022: कोलकाता नाइटराइडर्स ने पैट कमिंस को फिर से खरीदा, जानिए कितने रुपये की लगी बोली

Sat, 12 Feb 2022 01:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 01:47 PM IST
सार

कमिंस पावरप्ले में विकेट निकालने में माहिर हैं। वह आईपीएल 2021 में कोलकाता की टीम का हिस्सा थे। वो नई गेंद से गेंदबाजी करने के अलावा बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। कमिंस कप्तानी का विकल्प भी हो सकते हैं।  
 

विज्ञापन
IPL 2022 Mega Auction Pat Cummins Base Price Selling Price in bidding of marquee players
पैट कमिंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक बार फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने उनके लिए 7.25 करोड़ रुपये खर्च किए। कमिंस के लिए यह नुकसान वाला सौदा है। वे पिछली बार 2020 में 15.50 करोड़ रुपये में बिके थे। तब उन्हें कोलकाता ने खरीदा था। कमिंस ने पिछले सीजन के सात मैचों में नौ विकेट लिए थे और 166 के स्ट्राइक रेट से 93 रन भी बनाए थे। कमिंस हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान बने हैं और अपनी टीम के एशेज में जीत दिलाई है। वो गेंद के अलावा बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है।
विज्ञापन


आईपीएल में कैसा रहा है कमिंस का प्रदर्शन
कमिंस 2014 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 37 आईपीएल मैचों में 38 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.23 का रहा है। साथ ही उनका औसत 30.13 का रहा है। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर चार विकेट रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में कमिंस हर 22वीं गेंद पर विकेट निकालते हैं। कमिंस ने 2017 और 2020 आईपीएल में 10 से ज्यादा विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में इन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं कमिंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
दिल्ली कैपिटल्स
मुंबई इंडियंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed