फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022, Match 20, RR vs LSG: Rajasthan Royals defeated Lucknow Super Giants by three runs

IPL 2022: कुलदीप सेन ने डेब्यू में राजस्थान को दिलाई जीत, आखिरी ओवर में स्टोइनिस को नहीं बनाने दिए 15 रन

Mon, 11 Apr 2022 12:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 11 Apr 2022 12:16 AM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को तीन रनों से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने 165 रनों का बचाव किया और सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
IPL 2022, Match 20, RR vs LSG: Rajasthan Royals defeated Lucknow Super Giants by three runs
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

आईपीएल 2022 के 20वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को तीन रनों से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने 165 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। राजस्थान के 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम आठ विकेट खोकर 162 रन बना पाई। राजस्थान की तरफ से डेब्यूटेंट कुलदीप सेन ने आखिरी ओवर में 15 रनो का बचाव किया। संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान की टीम जीत के साथ ही अंक तालिका में भी शीर्ष पर काबिज हो गई है। 

विज्ञापन



राजस्थान की टीम जीत का जश्न मनाते हुए (फाटो क्रेडिट- IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स के 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब हुई। पारी की पहली ही गेंद पर कप्तान केएल राहुल बिना खाता खोले ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके एक गेंद के बाद ही कृष्णप्पा गौतम भी बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्लू होकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन



पहले ओवर में दो विकेट लेने के बाद ट्रेंट बोल्ट (फाटो क्रेडिट- IPL/BCCI)

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद जेसन होल्डर को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर पाए और 14 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। एक समय लखनऊ के 14 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे। लेकिन इसके बाद क्विंटन डिकॉक और दीपक हुड्डा (25) ने मिलकर एक छोटी साझेदारी की और स्कोर को 50 के पार ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



क्विंटन डिकॉक शॉट खेलने के दौरान (फाटो क्रेडिट- IPL/BCCI)

आयुष बदोनी भी इस मैच में कुछ नहीं कर पाए और पांच रन बनाकर आउट हुए। क्विंटन डिकॉक ने पारी को सँभालने की कोशिश की लेकिन वह भी 32 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या (22) भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। दोनों खिलाड़ियों को युजवेंद्र चहल ने एक ही ओवर में आउट किया। एक समय लखनऊ को आखिरी 18 गेंदों में 49 रन की दरकार थी, लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को लक्ष्य के करीब ले गए। लेकिन आखिरी ओवर में 15 रन बनाने में नाकाम रहे और लखनऊ सिर्फ 12 रन ही बना पाई।


मार्कस स्टोइनिस ने खेली तूफानी पारी (फाटो क्रेडिट- IPL/BCCI)

लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 39 और मार्कस स्टोइनिस (38*) रन बनाए। जबकि राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक चार और ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए। 


युजवेंद्र चहल ने चटकाए चार विकेट (फाटो क्रेडिट- IPL/BCCI)


इससे पहले लखनऊ ने टॉस जीतकर राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद टीम ने 25 रन बनाने में अपने चार विकेट गंवा दिए। लेकिन, रविचंद्रन अश्विन और शिमरोन हेटमायर ने मिलकर टीम को संभाला और पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की और स्कोर को मजबूत स्थिति में ले गए।

अश्विन इस दौरान 23 गेंदों में 28 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। दूसरी छोर पर हेटमायर 36 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। हेटमायर की तूफानी पारी की मदद से राजस्थान ने आखिरी पांच ओवर में 73 रन बनाए और लखनऊ को 166 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। 

अर्धशतक लगाने के बाद शिमरोन हेटमायर (फाटो क्रेडिट- IPL/BCCI)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed