फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mahendra Singh Dhoni IPL advertisement will be withdrawn alleging violation of rules

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी को झटका, वापस लिया जाएगा उनका यह 'विज्ञापन', नियमों के उल्लंघन का लगा है आरोप

Thu, 07 Apr 2022 09:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 07 Apr 2022 09:05 PM IST
सार

चेन्नई की टीम आईपीएल के 15वें सीजन में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। एक तरफ मैदान पर टीम का प्रदर्शन खराब है तो दूसरी ओर टीम के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को मैदान के बाहर झटका लगा है। उनके एक विज्ञापन (प्रोमो) के प्रसारण को रोका जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2022 Mahendra Singh Dhoni IPL advertisement will be withdrawn alleging violation of rules
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल के 15वें सीजन में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। एक तरफ मैदान पर टीम का प्रदर्शन खराब है तो दूसरी ओर टीम के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को मैदान के बाहर झटका लगा है। उनके एक विज्ञापन (प्रोमो) के प्रसारण को रोका जाएगा। धोनी आईपीएल शुरू होने से पहले टूर्नामेंट के कई प्रोमो में नजर आए थे। एक में माही बस ड्राइवर बने थे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी के बस ड्राइवर वाले प्रोमो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रोमो के खिलाफ कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी (सीयूटीएस) ने शिकायत की है। सीयूटीएस रोड सेफ्टी संगठन है। इस प्रोमो के बारे में यह कहा गया है कि विज्ञापन में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो रहा है। एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से कहा है कि इस प्रोमो को जल्द से जल्द हटा लें।
विज्ञापन


प्रोमो के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उसने उपभोक्ता शिकायत समिति के सदस्यों ने इस विज्ञापन को देखा। उन्होंने विज्ञापन में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को सही पाया। इसके बाद उपभोक्ता शिकायत समिति ने प्रोमो बनाने वाले कंपनी को 20 अप्रैल तक उसे हटाने कया संशोधित करने के आदेश दिए हैं। कंपनी ने प्रोमो को वापस लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी की बात करें तो वे आईपीएल के दौरान प्रोमो के अलावा कई कंपनियों के विज्ञापन में नजर आते हैं। उन्होंने इस सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई की कप्तानी से हटने का फैसला किया था। धोनी की जगह रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed