फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Lucknow franchise made a special appeal to its fans, said this through VIDEO

IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने फैंस से की खास अपील, VIDEO के जरिए कही ये बात

Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
सार

टीम ने हाल ही में एंडी फ्लावर को हेड कोच और गौतम गंभीर को मेंटर नियुक्त किया था। टीम जल्द ही अपनी पहली मेगा आईपीएल नीलामी में जाने से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा कर सकती है। 

विज्ञापन
IPL 2022: Lucknow franchise made a special appeal to its fans, said this through VIDEO
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 में दो नई टीमों की एंट्री हुई है। लखनऊ और अहमदाबाद दो नई फ्रेंचाइजी का पिछले साल आगमन हुआ। इसमें से लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


टीम ने हाल ही में एंडी फ्लावर को हेड कोच और गौतम गंभीर को मेंटर नियुक्त किया था। टीम जल्द ही अपनी पहली मेगा आईपीएल नीलामी में जाने से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा कर सकती है। 
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सहायक कोच नियुक्त किया है। दहिया उत्तर प्रदेश टीम के मौजूदा कोच हैं। उन्होंने इससे पहले दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि, मेगा ऑक्शन में उतरने से पहले लखनऊ को एक नाम से उतरना होगा। इसके लिए टीम ने नाम खोजना शुरू कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अनूठा अभियान शुरू किया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से नई टीम को एक नाम देने में मदद करने की बात कही है। टीम का फैंस के साथ जुड़ने का यह एक बेहतरीन तरीका भी हो सकता है और हो सकता है इससे टीम के पास कुछ अच्छे सुझाव आ भी जाएं।

फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर प्रसिद्ध अंग्रेजी नाटककार और कवि विलियम शेक्सपीयर का जिक्र करते हुए लिखा कि शेक्सपीयर की मत सुनो, नाम में सब कुछ रखा है और हम एक नाम का इंतजार कर रहे हैं। संजीव गोयनका के आरपीएसजी समूह ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed