फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 LSG vs RCB Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore all eyes on KL Rahul Virat Kohli Glenn Maxwell and Dinesh Karthik

LSG vs RCB: पांचवीं जीत पर लखनऊ की नजर, आरसीबी से मुकाबला आज, कार्तिक से फिर धमाके की उम्मीद

Tue, 19 Apr 2022 03:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Apr 2022 03:34 PM IST
सार

लखनऊ ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को और आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। दोनों के छह मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक है और वे जीत की लय को जारी रखना चाहेंगी।

विज्ञापन
IPL 2022 LSG vs RCB Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore all eyes on KL Rahul Virat Kohli Glenn Maxwell and Dinesh Karthik
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान लोकेश राहुल और ओपनर क्विंटन डिकॉक के बल्ले और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म के बीच मंगलवार को रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है। लखनऊ ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को और आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। दोनों के छह मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक है और वे जीत की लय को जारी रखना चाहेंगी।
विज्ञापन


आरसीबी को शीर्ष क्रम की चिंता  
लखनऊ के खिलाफ आरसीबी को अपने शीर्षक्रम की बल्लेबाजी को दुरुस्त करना होगा। पहले मैच के बाद से कप्तान फाफ डुप्लेसिस चल नहीं सके हैं और सलामी बल्लेबाज अनुज रावत के प्रदर्शन में भी निरंतरता का अभाव है। विराट कोहली का बल्ला भी खामोश है और अच्छी फॉर्म में दिखने के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। मैक्सवेल के आने से जरूर बल्लेबाजी मजबूत हुई है। दिल्ली के खिलाफ मैच में मैक्सवेल ने 34 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

IPL 2022 LSG vs RCB Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore all eyes on KL Rahul Virat Kohli Glenn Maxwell and Dinesh Karthik
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : अमर उजाला
फिनिशर की भूमिका में कार्तिक
वहीं, कार्तिक अपने दम पर टीम को मैच जिताते आ रहे हैं और एक फिनिशर की भूमिका उन्होंने बखूबी निभाई है। इस सत्र में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नया ही रूप देखने को मिला है। भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे कार्तिक का बल्ला जमकर चला है, जिसके दम पर आरसीबी लीग तालिका में शीर्ष चार में हैं।  इंजीनियर से क्रिकेटर बने शाहबाज अहमद ने भी बल्लेबाजी में प्रभावित किया है।

गेंदबाज हेजलवुड हैं जोश में
गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने दिल्ली के खिलाफ शानदार स्पेल डालकर मैच का रुख बदल दिया और ऑस्ट्रेलिया का यह तेज गेंदबाज इस फॉर्म को जारी रखना चाहेगा। श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा पर भी सभी की नजरें होंगी जबकि डेथ ओवरों के विशेषज्ञ हर्षल पटेल भी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ना चाहेंगे।

IPL 2022 LSG vs RCB Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore all eyes on KL Rahul Virat Kohli Glenn Maxwell and Dinesh Karthik
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : अमर उजाला
हर्षल लगाना चाहेंगे राहुल के बल्ले पर अंकुश
दूसरी ओर लखनऊ के कप्तान राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ शतक जमाया और सर्वाधिक रनों के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर के बाद दूसरे नंबर पर हैं। उनके सामने हर्षल पटेल की चुनौती होगी। हर्षल की कोशिश राहुल के बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी। डि कॉक भी अच्छी फॉर्म में हैं जबकि युवा आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या बड़ी पारियां खेल सकते हैं। जेसन होल्डर और मार्कस स्टोइनिस टीम को मजबूती देते हैं। तेज गेंदबाज आवेश खान और स्पिनर रवि बिश्नोई पर भी सभी की नजरें होंगी।

दोनों टीमों की संभावित एकादश
लखनऊ सुपरजाएंट्स : लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, आवेश खान, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed