फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 KL Rahul complete 500 runs fifth time in ipl season equal to Virat Kohli and Shikhar Dhawan now only behind David Warner

IPL 2022: केएल राहुल ने रचा इतिहास, विराट कोहली और धवन के बराबर भी पहुंचे, अब सिर्फ वॉर्नर से पीछे

Wed, 18 May 2022 10:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 18 May 2022 10:18 PM IST
सार

शानदार फॉर्म में चल रहे राहुल ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 500 रन पूरे कर लिए। एक सीजन में सबसे ज्यादा 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर शीर्ष पर हैं। उन्होंने छह बार ऐसा किया है।

विज्ञापन
IPL 2022 KL Rahul complete 500 runs fifth time in ipl season equal to Virat Kohli and Shikhar Dhawan now only behind David Warner
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। शानदार फॉर्म में चल रहे राहुल ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बुधवार (18 मई) को टूर्नामेंट के 66वें मैच के दौरान इस आंकड़े को पार किया। राहुल ने पांचवीं बार एक सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। राहुल लगातार पांच सीजन में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन


एक सीजन में सबसे ज्यादा 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर शीर्ष पर हैं। उन्होंने छह बार ऐसा किया है। राहुल ने इस मामले में विराट कोहली और शिखर धवन की बराबरी कर ली है। कोहली और धवन ने भी पांच अलग-अलग सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन


राहुल ने 2018 में 14 मैच खेले थे। वह पंजाब किंग्स के लिए उनका पहला सीजन था। तब उन्होंने 54.19 की औसत और 158.41 की स्ट्राइक रेट से 659 रन बनाए थे। तब छह अर्धशतक लगाए थे। 2019 में राहुल ने 14 मैचों में 53.90 की औसत से 593 रन ठोके थे। उन्होंने एक शतक और छह अर्धशतक लगाया था। इसके बाद 2020 में उनके बल्ले से 670 रन निकले। राहुल का औसत 55.83 का रहा था। उन्होंने एक शतकीय और पांच अर्धशतकीय पारी खेली थी। 2021 में उन्होंने 13 मैचों में 626 रन बनाए थे। उनका औसत 62.60 और स्ट्राइक रेट 138.80 का रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोलकाता के खिलाफ मैच की बात करें तो केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। लखनऊ ने 20 ओवर में बिना विकेट गंवाए 210 रन बना दिए। क्विंटन डिकॉक ने तूफानी पारी खेलते हुए 140 रन ठोक दिए। उन्होंने 70 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। राहुल ने 51 गेंद पर 68 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। राहुल का स्ट्राइक रेट 133.33 का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed