{"_id":"627f81c3abaa4617634381a6","slug":"ipl-2022-kkr-vs-srh-preview-head-to-head-records-playing-11-prediction-today-match-61-captain-and-vice-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs SRH: कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला, हारे तो प्लेऑफ से होंगे बाहर, हैदराबाद के लिए भी जीत जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs SRH: कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला, हारे तो प्लेऑफ से होंगे बाहर, हैदराबाद के लिए भी जीत जरूरी
Sat, 14 May 2022 04:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 14 May 2022 04:24 PM IST
सार
आंकड़ों की बात करें तो कोलकाता और हैदराबाद के बीच कुल 22 मैच खेले गए हैं। इसमें से कोलकाता ने 14 और हैदराबाद ने आठ मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों में से कोलकाता ने चार और हैदराबाद ने चार मैच जीते हैं।
विज्ञापन
कोलकाता के कप्तान श्रेयस और हैदराबाद के कप्तान विलियम्सन
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (आरआर) की टीमें आमने-सामने होंगी। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले सीजन के 61वें मैच में जब दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी, तो दोनों का एकमात्र लक्ष्य जीत हासिल करना होगा। कोलकाता के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। मैच हारने पर टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, हैदराबाद के लिए भी जीत जरूरी है।
आंकड़ों की बात करें तो कोलकाता और हैदराबाद के बीच कुल 22 मैच खेले गए हैं। इसमें से कोलकाता ने 14 और हैदराबाद ने आठ मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों में से कोलकाता ने चार और हैदराबाद ने चार मैच जीते हैं। इस सीजन दोनों के बीच 15 अप्रैल को मैच खेला गया था, जिसे हैदराबाद ने सात विकेट से जीता था। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
श्रेयस अय्यर और विलियम्सन

कोलकाता के अब तक के सफर की बात करें तो टीम ने 12 मैच खेले हैं और पांच मैच जीते हैं। सात हार और 10 अंक के साथ टीम आठवें स्थान पर है। वहीं, हैदराबाद की टीम 11 में से पांच मैच जीतकर और केकेआर से बेहतर रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। उसके भी 10 अंक ही हैं। वहीं, टीम ने छह मैच हारे हैं। दोनों ही टीमों के लिए जीत जरूरी है।
हैदराबाद और कोलकाता की टीम
हैदराबाद और कोलकाता की टीम
बल्लेबाजी हैदराबाद की परेशानी
सनराइजर्स को पिछले चार मैचों में हार मिली है। ऐसे में टीम हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी। हैदराबाद को सबसे ज्यादा परेशानी बल्लेबाजी में हो रही है क्योंकि टीम पिछले तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए हारी है। अभिषेक शर्मा ने शुरुआती कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी तो की, लेकिन पिछले कुछ मैचों से उनका बल्ला खामोश रहा है।
वहीं, कप्तान विलियम्सन और राहुल त्रिपाठी भी पिछले मैचों में फ्लॉप रहे हैं। एडेन मार्करम और निकोलस पूरन ने मिडिल ऑर्डर में जरूर अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन वह मैच फिनिश करने में नाकाम रहे हैं। हैदराबाद के गेंदबाज भी कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक पिछले कुछ मैचों में खराब फॉर्म में दिखे हैं।
हैदराबाद की टीम

कोलकाता को अब तक है परफेक्ट-11 की तलाश
कोलकाता ने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ 52 रन से बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में टीम जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी। कोलकाता की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है और टीम अब तक अपना परफेक्ट-11 तलाश रही है। पिछले मैच में कप्तान श्रेयस ने फिर से वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे को ओपनिंग उतारा। वेंकटेश ने 43 रन की पारी खेली और कप्तान की नजर में खरे उतरे। नीतीश राणा ने भी 43 रन की शानदार पारी खेली। मध्यक्रम में किसी बल्लेबाज का न चलना टीम के लिए चिंता का विषय है।
कोलकाता की टीम
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), पैट कमिंस, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, शॉन एबॉट, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक।