फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 KKR vs LSG Match Result: Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Match 66 at Navi Mumbai News in Hindi

KKR vs LSG: दो रन से जीत के साथ लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी, कोलकाता की उम्मीदें खत्म

Wed, 18 May 2022 11:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 18 May 2022 11:56 PM IST
सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने डिकॉक के शतक की बदौलत 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता की टीम आठ विकेट गंवाकर 208 रन ही बना पाई और मैच दो रन के करीबी अंतर से हार गई। 

विज्ञापन
IPL 2022 KKR vs LSG Match Result: Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Match 66 at Navi Mumbai News in Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ करो या मरो के मैच में कोलकाता की टीम को दो रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई। वहीं, लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने डिकॉक के शतक की बदौलत 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता की टीम आठ विकेट गंवाकर 208 रन ही बना पाई और मैच दो रन के करीबी अंतर से हार गई। 
विज्ञापन


आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 21 रन की जरूरत थी और रिंकू सिंह ने शुरुआती तीम गेंदों में 16 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी दो गेंदों में दो विकेट लेकर लखनऊ को जीत दिला दी। 
विज्ञापन

 


बड़े स्कोर के जवाब में कोलकाता की खराब शुरुआत
211 रन के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। वेंकटेश अय्यर पहले ओवर में ही खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरे ओवर में अभिजीत तोमर भी आउट हो गए। तीन ओवर के अंदर कोलकाता की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट चुकी थी। इस समय टीम का स्कोर नौ रन था। इसके बाद नीतीश राणा ने कोलकाता की पारी को संभाला। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए और पावरप्ले खत्म होने तक कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 60 रन था। 

22 गेंद में 42 रन बनाने के बाद नीतीश राणा भी आउट हो गए। इस समय तक कोलकाता की पारी लय पकड़ चुकी थी। इसके बाद बिलिंग्स और श्रेयस ने अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। वो 29 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। इस समय कोलकाता को छह ओवर में 79 रन की जरूरत थी और आंद्रे रसेल के लिए मैच सेट हो चुका था। हालांकि, रसेल कुछ खास नहीं कर पाए और 11 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सैम बिलिंग्स ने 24 गेंद में 36 रन बनाए। अंत में रिंकू सिंह ने 15 गेंद में 40 रन बनाए। नरेन ने सात गेंद में 21 रन की पारी खेली। 

मोहसिन और स्टोइनिस की शानदार गेंदबाजी
लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहले ही ओवर में वेंकटेश अय्यर को पवेलियन भेजा। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में अभिजीत तोमर को आउट कर कोलकाता की टीम को बैकफुट में ढकेल दिया। पारी के 13वें ओवर में कप्तान राहुल ने उन्हें वापस बुलाया और उन्होंने सिर्फ दो रन देकर कोलकाता के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। इसका असर अगले ओवर में दिखा और श्रेयस स्टोइनिस के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। अपने आखिरी ओवर में उन्होंने आंद्रे रसेल को आउट कर अपनी टीम की जीत तय कर दी थी। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट निकाले। 

मोहसिन के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने दो ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए। गौतम और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला। 



टॉस जीतकर लखनऊ की अच्छी शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने शानदार शुरुआत की। केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने पहले संभलकर बल्लेबाजी की और फिर आक्रामक अंदाज में रन बनाए। इस जोड़ी ने पावरप्ले में 44 रन जोड़े और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इसके बाद दोनों ने अपने हाथ खोले। राहुल और डिकॉक ने राहुल और डिकॉक ने लखनऊ के लिए रिकॉर्ड 210 रन की नाबाद साझेदारी की। कोलकाता के गेंदबाज इस मैच में कोई विकेट नहीं ले सके।  

इस बीच क्विंटन डिकॉक ने अपने आईपीएल करियर का 20वां अर्धशतक भी पूरा किया। कोलकाता के खिलाफ पिछली पांच पारियों में यह उनका चौथा अर्धशतक रहा। इस मैच में उन्होंने आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे किए। राहुल ने भी अपने आईपीएल करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। इस मैच में उन्होंने आईपीएल 2022 में अपने 500 रन भी पूरे किए। उन्होंने लगातार पांचवें सीजन में 500 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वो ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर ने ऐसा किया है। वहीं, पांच बार 500 रन बनाने वाले राहुल चौथे बल्लेबाज हैं। 

राहुल और डिकॉक की जोड़ी ने बनाए कई रिकॉर्ड
इस मैच में 210 रन की साझेदारी के दौरान राहुल और डिकॉक ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। राहुल ने 51 गेंद में नाबाद 68 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के और तीन चौके निकले। वहीं, डिकॉक ने 70 गेंद में नाबाद 140 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। यह उनके आईपीएल करियर का सबसे बड़ा स्कोर रहा। वहीं, इस आईपीएल में भी यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका था, जब ओपनिंग जोड़ी आखिरी तक खेली और कोई विकेट नहीं गिरा। यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी रही। लखनऊ के लिए भी यह सबसे बड़ी साझेदारी है। 



कोलकाता के गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन
इस मैच में कोलकाता के गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम को कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका। पूरे मैच के दौरान विकेट गिरने का सिर्फ एक मौका बना, जब डिकॉक का कैच थर्ड मैन पर गया था, लेकिन अभिजीत तोमर ने यह मौका भी छोड़ दिया। कोलकाता के लिए टिम साउदी सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में बिना कोई रन दिए 57 रन लुटाए। उनके अलावा आंद्रे रसेल ने तीन ओवर में 45 रन और वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 38 रन खर्चे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed