फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 KKR vs DC Match 19 Preview and Prediction know Both teams record

KKR vs DC: अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत के साथ होगी कप्तानी जंग

Sun, 10 Apr 2022 12:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 12:56 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर अंकतालिका में अपनी टीम की बादशाहत कायम रखना चाहेंगे। वहीं ऋषभ पंत के साथ उनकी कप्तानी जंग भी देखने को मिलेगी। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 KKR vs DC Match 19 Preview and Prediction know Both teams record
कोलकाता बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का 19वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में होने वाले इस मैच में श्रेयस अय्यर पहली बार अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते दिखेंगे। वहीं दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के साथ उनकी कप्तानी जंग भी देखने को मिलेगी, क्योंकि दोनों खिलाड़ी भारत के भविष्य के कप्तान की रेस में शामिल हैं। हालांकि, दिल्ली और कोलकाता के बीच अच्छी टक्कर होती है, पर कोलकाता का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। इस सीजन भी कोलकाता की टीम चार में से तीन मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है और यह मैच जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली और कोलकाता के बीच अब तक कुल 30 मैच हुए हैं। इनमें से 16 मैच कोलकाता और 13 मैच दिल्ली के नाम रहे हैं। वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। अय्यर की अगुआई वाली कोलकाता यह मैच जीतकर दिल्ली के खिलाफ अपना रिकॉर्ड और बेहतर करना चाहेगी।
विज्ञापन

इस सीजन कैसा रहा कोलकाता का प्रदर्शन 
कोलकाता की टीम इस सीजन शनदार लय में दिखी है। दूसरे मैच में आरसीबी के खिलाफ करीबी हार को छोड़ दिया जाए तो यह टीम हर मैच शानदार तरीके से खेली है। कोलकाता के लिए खास बात यह है कि हर मैच में उसे नया खिलाड़ी चैंपियन बना रहा है। इसके अलावा टीम की गेंदबाजी भी कमाल कर रही है। पहले मैच में गेंदबाजों और ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर जीत दिलाई। वहीं दूसरे मैच में हार नसीब हुई। तीसरे मैच में रसेल और चौथे मैच में कमिंस ने अपने दम पर टीम को जिताया। इसी वजह से कोलकाता लगातार मैच जीती है। 

कोलकाता के लिए बल्लेबाजों की फॉर्म चिंता का विषय होगी। तीन मैचों में फ्लॉप होने के बाद वेंकटेश अय्यर चौथे में लय में लौटे और अर्धशतक लगाया। अब उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वहीं अजिंक्य रहाणे पहले मैच के बाद फ्लॉप रहे हैं। उन्हें भी अपनी पुरानी टीम के खिलाफ रन बनाने होंगे। नीतीश राणा लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। उनका लय में लौटना टीम के लिए बहुत जरूरी है। कप्तान अय्यर अच्छी लय में दिखे हैं, लेकिन अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्हें भी मैच जिताने वाली पारियां खेलनी होंगी। 

गेंदबाजी में उमेश यादव पावरप्ले में कमाल कर रहे हैं। पैट कमिंस के आने से गेंदबाजी और मजबूत हुई है। नरेन और स्पिन जोड़ी भी कमाल कर रही है। हालांकि, अंत के ओवर में अभी भी कोलकाता की गेंदबाजी बहुत मजबूत नहीं है।  

दिल्ली के लिए कैसा रहा सीजन
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन तीन मैच खेले हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में मुंबई के खिलाफ अक्षर पटेल और ललित यादव ने मैच जिताऊ पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। पिछले मैच में कप्तान पंत ने बहुत धीमी बल्लेबाजी की थी और अच्छी शुरुआत के बाद दिल्ली बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी। दिल्ली की हालत भी मुंबई के जैसी दिख रही है। ऐसे में टीम को जल्द ही वापसी करनी होगी। वरना अंक तालिका में सातवें स्थान पर काबिज दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है। 

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने पिछले मैच में 61 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन डेविड वॉर्नर फ्लॉप रहे। इसके बाद कप्तान पंत, सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। दिल्ली की गेंदबाजी भी अच्छी लय में नहीं है। कुलदीप और मुस्तफिजुर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन पहले मैच में एनरिक नोर्त्जे बहुत महंगे साबित हुए। वहीं शार्दुल ठाकुर भी रन नहीं रोक पा रहे हैं। अक्षर भी ज्यादा विकेट निकालने में कामयाब नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली की संभावित टीम 
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल/मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नोर्त्जे। 

कोलकाता की संभावित टीम
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed