फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 KKR Captain Shreyas Iyer said mindset has to be changed After loss to Delhi Tim Southee raised questions on team management

IPL 2022: दिल्ली से हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा-बदलनी होगी मानसिकता, टिम साउदी ने टीम प्रबंधन पर उठाए सवाल

Fri, 29 Apr 2022 09:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 29 Apr 2022 09:52 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से हार के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी हताश नजर आए। उन्होंने कहा- हमारी टीम ने जो स्कोर बनाया था उसका बचाव करना आसान नहीं था।

विज्ञापन
IPL 2022 KKR Captain Shreyas Iyer said mindset has to be changed After loss to Delhi Tim Southee raised questions on team management
श्रेयस अय्यर, ब्रैंडन मैकुलम और टिम साउदी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से हार के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी हताश नजर आए। उन्होंने कहा- हमारी टीम ने जो स्कोर बनाया था उसका बचाव करना आसान नहीं था। दिल्ली कैपिटल्स ने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया और जीत की हकदार थी। केकेआर की टीम की यह लगातार पांचवीं हार थी।
विज्ञापन


अय्यर ने कहा, ‘हमने शुरू में धीमी बल्लेबाजी की। गेंद रुककर आ रही थी लेकिन इस पिच पर यह स्कोर छोटा था। हमें देखना होगा कि हम कहां गलतियां कर रहे हैं। हमारी सलामी जोड़ी तय नहीं हो पा रही जो हमारे लिए चिंता का विषय है।’ उन्होंने कहा, ‘हम अब ज्यादा बदलाव नहीं कर सकते। हम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताएंगे। अगले पांच मैच में हमें बेहतर और आक्रामक क्रिकेट खेलना होगा। तैयारी अच्छी हो रही है लेकिन खिलाड़ियों को अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन


टिम साउदी ने क्या-क्या कहा?
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में सलामी जोड़ी का सही संयोजन ढूंढने में जूझ रही है लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा कि ऐसा करने में खिलाड़ियों को बाहर करके बदलाव करना आदर्श नहीं है। केकेआर ने इस चरण में चार अलग-अलग सलामी जोड़ियों का इस्तेमाल किया है लेकिन टीम को इससे कोई फायदा नहीं मिला क्योंकि टीम को बृहस्पतिवार को लगातार पांचवीं पराजय का सामना करना पड़ा जिससे वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साउदी ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली चार विकेट की हार के बाद कहा, ‘यह मुश्किल होता है, जब आप जितनी जीत दर्ज करना चाहते हो, उन्हें हासिल नहीं कर पाते। बड़ी नीलामी के बाद हम अब भी अपना सही संयोजन ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। हमने सलामी जोड़ी के लिए कुछ संयोजन इस्तेमाल किए हैं और आईपीएल में कोई बुरे खिलाड़ी नहीं है, ये सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। जिन खिलाड़ियों ने पारी का आगाज किया, वे भी शानदार खिलाड़ी थे। इसलिए यह सिर्फ फॉर्म हासिल करने की बात है और जो फॉर्म हासिल कर ले, उसके साथ खेलने की।’ 

साउदी ने कहा, ‘खिलाड़ियों को बाहर करना और उनकी जगह किसी अन्य को शामिल करना आदर्श स्थिति नहीं है लेकिन जब आप ज्यादा मैच जीत नहीं रहे होते तो ऐसा होता है।’ अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने पहले पांच मैचों में पारी का आगाज किया, लेकिन इनके असफल रहने पर केकेआर के पिछले चार मैचों में तीन अलग संयोजन का इस्तेमाल किया गया जिसमें सुनील नारायण, आरोन फिंच और सैम बिलिंग्स शामिल थे।

मेहनत पर भरोसा काम आया: पावेल 
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पावेल ने कहा कि आईपीएल में उनकी शुरुआत मुश्किल रही लेकिन टूर्नामेंट से पहले की गई मेहनत पर उन्होंने भरोसा बनाए रखा। पॉवेल ने बृहस्पतिवार को 16 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए जिसकी मदद से दिल्ली कैपिटल्स की टीम 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स पर 19वें ओवर में जीत दर्ज करने में सफल रही।


वह इस सत्र में पहले पांच मैचों में केवल 31 रन ही बना सके थे। इस 28 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘हां, यह मुश्किल शुरुआत थी, लेकिन मैं फॉर्म में था। सत्र के शुरुआती हिस्से में मैं एक गेंद या दो गेंद खेलकर आउट हो रहा था। जब आप ऐसी पारियां खेलते हो तो वे यह नहीं कहते कि आप अच्छे खिलाड़ी हो या खराब खिलाड़ी। टीम में कप्तान और कोच ने मेरा समर्थन किया और मुझे कहा कि मैं सभी मैच खेलूंगा, इसलिए ‘निश्चिंत रहो, अपना क्रिकेट खेलो और इसका लुत्फ उठाओ। टूर्नामेंट में मेरी शुरुआत सर्वश्रेष्ठ नहीं रही लेकिन मैंने आईपीएल से पहले जो मेहनत की थी, उस पर भरोसा बनाये रखा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed