फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Jos Buttler scored century against Mumbai Indians, Buttler 300th T20 match, Buttler scoring first century of the season and also won the Orange Cap

IPL 2022: जोस बटलर ने 300वें टी-20 मैच में जड़ा शतक, सीजन की पहली सेंचुरी लगाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम की

Sat, 02 Apr 2022 06:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Apr 2022 06:32 PM IST
सार

यह बटलर का 300वां टी-20 मैच भी है। उन्होंने अपने 300वें टी-20 मैच में यह कीर्तिमान हासिल किया। बटलर इस सीजन यानी 15वें सीजन में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। बटलर का यह ओवरऑल आईपीएल में दूसरा शतक है।

विज्ञापन
IPL 2022: Jos Buttler scored century against Mumbai Indians, Buttler 300th T20 match, Buttler scoring first century of the season and also won the Orange Cap
जोस बटलर का शतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल का नौवां मैच राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 193 रन बनाए। आरआर की ओर से ओपनर जोस बटलर ने शतक जड़ा। उन्होंने 68 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


इस पारी की बदौलत राजस्थान ने 193 रन का स्कोर खड़ा किया। इस पारी के साथ बटलर ने फिलहाल ऑरेंज कैप भी अपने नाम की, जो कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। बटलर ने इस मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा। रसेल ने शुक्रवार को पंजाब के खिलाफ मैच में ही ये हासिल किया था। 
विज्ञापन


यह बटलर का 300वां टी-20 मैच भी है। उन्होंने अपने 300वें टी-20 मैच में यह कीर्तिमान हासिल किया। बटलर इस सीजन यानी 15वें सीजन में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। बटलर का यह ओवरऑल आईपीएल में दूसरा शतक है। इससे पहले 2021 में भी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 124 रन की पारी खेली थी। वहीं, ओवरऑल टी-20 में यह बटलर का तीसरा शतक है।

जोस बटलर ने राजस्थान की पारी के चौथे ओवर में बसिल थंपी की गेंद पर खूब चौके-छक्के लगाए। बटलर ने इस ओवर में 26 रन बटोरे। इसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल हैं। बटलर को जसप्रीत बुमराह ने पारी कते 19वें ओवर में आउट किया।

विज्ञापन

बटलर आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे इंग्लिश बल्लेबाज हैं। उनसे पहले केविन पीटरसन, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो ऐसा कर चुके हैं। पीटरसन ने 2012 आईपीएल में, स्टोक्स ने 2017 और 2020 आईपीएल में और बेयरस्टो ने 2019 आईपीएल में शतकीय पारी खेली थी। बटलर पिछले लगातार दो सीजन से शतक जड़ रहे हैं। 

बटलर अब तक 300 टी-20 मैचों में करीब 33 की औसत से 7470 रन बना लिए हैं। वहीं, आईपीएल में उन्होंने करीब 37 की औसत से दो हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा है। आईपीएल के अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बटलर ने 88 मैचों में 34.52 की औसत और 141.16 के स्ट्राइक रेट से 2140 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed