{"_id":"6262cf15eff9e91c441c0411","slug":"ipl-2022-jos-buttler-hits-fourth-century-in-ipl-breaks-13-year-old-record-with-devdutt-padikkal-delhi-capitals-vs-rajasthan-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: जोस बटलर ने जड़ा आईपीएल में चौथा शतक, देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: जोस बटलर ने जड़ा आईपीएल में चौथा शतक, देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
Fri, 22 Apr 2022 09:21 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:21 PM IST
सार
सबसे ज्यादा शतकों के मामले में बटलर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं। उन्होंने छह शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने पांच शतक लगाए हैं। बटलर ने चार शतक लगा दिए हैं।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर जोस बटलर का आईपीएल 2022 में गोल्डन फॉर्म जारी है। उन्होंने सीजन में तीसरा शतक जड़ दिया है। बटलर ने शुक्रवार (22 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शतकीय पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का चौथा शतक है। बटलर ने 65 गेंद पर 116 रन बनाए। यह उनके आईपीएल करियर का उच्चतम स्कोर है।
बटलर ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 13 साल पुराने एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2009 में ग्रीम स्मिथ और नमन ओझा ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की थी। यह राजस्थान के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। बटलर और देवदत्त ने 155 रनों की साझेदारी कर दोनों को पीछे छोड़ दिया।
तीसरे स्थान पर पहुंचे बटलर
सबसे ज्यादा शतकों के मामले में बटलर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं। उन्होंने छह शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने पांच शतक लगाए हैं। बटलर ने चार शतक लगा दिए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा शतकों के मामले में डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन की बराबरी कर ली है। दोनों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने चार-चार शतक लगाए हैं। एबी डिविलियर्स, केएल राहुल और संजू सैमसन के नाम तीन-तीन शतक हैं।
विज्ञापन
एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बटलर का लगातार दूसरा शतक
बटलर ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 103 रन बनाए थे। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी। इस सीजन में बटलर के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने क्रमश: 35, 100, 70*, 13,54, 103, 116 रन बनाए हैं।

| खिलाड़ी | साल | शतक |
| विराट कोहली | 2016 | 4 |
| जोस बटलर | 2022 | 3 |
| क्रिस गेल | 2011 | 2 |
| हाशिम अमला | 2017 | 2 |
| शिखर धवन | 2020 | 2 |
| शेन वॉटसन | 2018 | 2 |