फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: In 20 matches, Indian bowlers bowled the fastest ball as compared to 14 matches when foreign bowlers did this, Umran Malik Lockie Ferguson on top of the list

IPL 2022: 20 मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने सबसे तेज गेंद फेंकी, 14 मैचों में विदेशी गेंदबाजों ने किया ऐसा, उमरान-फर्ग्यूसन टॉप पर 

Sat, 23 Apr 2022 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Apr 2022 09:36 AM IST
सार

उमरान मलिक ने अब तक छह मैच खेले हैं और सभी में 150 किलोमीटर प्रति घंटा से ऊपर की रफ्तार से मैच की सबसे तेज गेंद फेंकी है। अब तक 34 मैचों में 18 गेंदबाजों ने सबसे तेज गेंद फेंकी है।

विज्ञापन
IPL 2022: In 20 matches, Indian bowlers bowled the fastest ball as compared to 14 matches when foreign bowlers did this, Umran Malik Lockie Ferguson on top of the list
आईपीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी रफ्तार के सौदागरों के लिए तरसने वाली भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी अब जमकर फल-फूल रही है। इसका ताजा उदाहरण इस बार का आईपीएल है, जहां भारतीय तेज गेंदबाज अपनी आग उगलती गेंदों के मामले में विदेशी तेज गेंदबाजों पर भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कश्मीर एक्सप्रेस उमरान मलिक ने अब तक छह मैच खेले हैं और सभी में 150 किलोमीटर प्रति घंटा से ऊपर की रफ्तार से मैच की सबसे तेज गेंद फेंकी है। अब तक 34 मैचों में 18 गेंदबाजों ने सबसे तेज गेंद फेंकी है, जिसमें सिर्फ सात विदेशी गेंदबाज हैं, जबकि यह कारनामा 11 भारतीय गेंदबाजों ने करके दिखाया है। इनमें भी पांच भारतीय गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्हें अभी भारतीय टीम में डेब्यू करना है।

भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट
गेंदबाज टीम स्पीड
उमरान मलिक हैदराबाद 150, 152.4, 153.1, 153.3, 150.1, 152.6
उमेश यादव कोलकाता 142.4, 141.2
मोहम्मद सिराज बैंगलोर   145.5, 141.5
खलील अहमद दिल्ली 144.1, 143.6
कमलेश नागरकोटी दिल्ली 145.8
आकाशदीप बैंगलोर 144.1
नवदीप सैनी राजस्थान 149
प्रसिद्ध कृष्णा राजस्थान 143.6, 145.8
कुलदीप सेन राजस्थान 146.5
जसप्रीत बुमराह मुंबई 144.6
शिवम मावी कोलकाता 147.8  
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022: In 20 matches, Indian bowlers bowled the fastest ball as compared to 14 matches when foreign bowlers did this, Umran Malik Lockie Ferguson on top of the list
आईपीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला
सबसे तेज गेंद फेंकने वाले पांच अनकैप्ड भारतीय
इस सीजन सबसे तेज गेंद फेंकने वाले पांच अनकैप्ड भारतीय हैं- कमलेश नागरकोटी, उमरान मलिक, आकाशदीप, कुलदीप सेन और शिवम मावी। 34 मैचों में से 20 बार भारतीय गेंदबाजों के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। वहीं, 14 मौकों पर विदेशी गेंदबाजों को सबसे तेज गेंदबाज का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन

फर्ग्यूसन के बाद दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकी है उमरान ने
उमरान इस आईपीएल के एकमात्र ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने 150 की रफ्तार से गेंद डाली है। उनकी सबसे तेज गेंद 153.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रही है। उन्होंने पहले मैच में 150 दूसरे में 152.4 तीसरे में 153.1 चौथे में 153.3 पांचवें में 150.1 और छठे मैच में 152.6 किलोमीटर प्रति घंटा से गेंद फेंकी। ये सभी गेंदें मैच की सबसे तेज गेंद बनीं।

इस आईपीएल में उमरान के अलावा 150 की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले दूसरे गेंदबाज न्यूजीलैंड के लोकी फर्ग्यूसन हैं। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 153.9 की रफ्तार से अब तक इस आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी है। फर्ग्यूसन गुजरात टाइटंस से खेल रहे हैं।

विदेशी गेंदबाजों की लिस्ट
गेंदबाज टीम स्पीड
लोकी फर्ग्यूसन  गुजरात 150.4, 147.8, 148.9, 150.4, 153.9
दुष्मंथा  चमीरा  लखनऊ 144.9, 146.4, 146.6
ओडियन स्मिथ पंजाब  148.8
क्रिस जॉर्डन चेन्नई 139.9
टाइमल मिल्स मुंबई 144.5
एनरिक नोर्त्जे दिल्ली 144.1
कगिसो रबाडा पंजाब 143

सैनी ने डाली 149 की रफ्तार से गेंद
उमरान के बाद सबसे ज्यादा तेज गेंद फर्ग्यूसन ने ही फेंकी हैं। फर्ग्यूसन ने छह मैच पांच बार यह कारनामा किया है। वहीं, श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा मैच की सबसे तेज गेंद फेंकने के मामले में तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्होंने 144.9, 146.4, 146.6 की रफ्तार से तीन बार ऐसा किया है। उमरान और फर्ग्यूसन के बाद सबसे तेज गेंद राजस्थान के नवदीप सैनी ने 149 किलोमीटर प्रति घंटा की तेजी से फेंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed