{"_id":"61efed33242653174767f8b6","slug":"ipl-2022-hardik-pandya-remembered-ms-dhoni-before-indian-premier-league-ahmedabad-new-captain-hardik-will-return-as-an-all-rounder","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आईपीएल से पहले हार्दिक पंड्या को आई धोनी की याद, बतौर ऑलराउंडर अहमदाबाद की ओर से करेंगे वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आईपीएल से पहले हार्दिक पंड्या को आई धोनी की याद, बतौर ऑलराउंडर अहमदाबाद की ओर से करेंगे वापसी
Tue, 25 Jan 2022 05:59 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 25 Jan 2022 05:59 PM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में दो नई टीमें देखने को मिलेंगी। अहमदाबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें आठ अन्य फ्रेंचाइजियों के साथ मैदान पर दिखेंगी। अहमदाबाद ने भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बनाया है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में दो नई टीमें देखने को मिलेंगी। अहमदाबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें आठ अन्य फ्रेंचाइजियों के साथ मैदान पर दिखेंगी। अहमदाबाद ने भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बनाया है। वहीं, लखनऊ ने केएल राहुल को कमान सौंपी है। आईपीएल नीलामी से ठीक पहले हार्दिक को भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आई है।
हार्दिक ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुरुआती दिनों में कैसे उनकी मदद की थी। हार्दिक पहली बार किसी टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक ऑलराउंडर के रूप में वापसी करते हुए धोनी की शैली का पालन करेंगे। हार्दिक ने बताया कि धोनी ने उन्हें मैदान पर गलतियां करने की आजादी दी थी। इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला था।
अहमदाबाद टीम के कप्तान हार्दिक ने कहा- जब मैं भारतीय टीम में आया था तब माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) ने सबसे ज्यादा साथ दिया। उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया। माही भाई चाहते थे कि मैं अपनी गलतियों से सीख लूं और सुधार करूं। मैं जब टीम में आया था तो मुझे लगा कि धोनी कहेंगे कि यहां गेंद करो या वहां गेंद करो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने मुझे आजादी दी। इससे मुझे लगा कि धोनी मुझे गलतियों से सीखने का मौका दे रहे थे। इससे मैं एक बेहतर क्रिकेटर बन सका। माही भाई हमेशा खिलाड़ियों के पीछे खड़े रहे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
हार्दिक पिछले काफी समय से चोट से परेशान हैं। वे टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया से बाहर हो गए। फिटनेस के कारण उनके प्रदर्शन में गिरावट को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया। हार्दिक अब फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। इस बारे में जब उनसे इंटरव्यू में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर नहीं बल्कि ऑलराउंडर के तौर पर अहमदाबाद की ओर से खेलेंगे।
अहमदाबाद ने हार्दिक और राशिद खान को 15-15 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व ओपनर शुभमन गिल को उसने आठ करोड़ रुपये में चुना। आशीष नेहरा को टीम ने मुख्य कोच बनाया है। गैरी कर्स्टन टीम के मेंटर होंगे। विक्रम सोलंकी डायरेक्टर और बल्लेबाजी कोच बने हैं।