फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Gujarat Titans captain Hardik Pandya gave a befitting reply to the critics said I am not here to prove anything

IPL 2022: आलोचकों को हार्दिक पंड्या ने दिया करारा जवाब, कहा- मैं यहां कुछ साबित करने के लिए नहीं हूं

Fri, 18 Mar 2022 09:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Mar 2022 09:54 PM IST
सार

आईपीएल फ्रेंचाइजी के कप्तान के रूप में हार्दिक पहली बार दिखेंगे। क्रिकेट प्रेमी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वह उम्मीदों पर खरा उतरने में सक्षम होते हैं या नहीं। वहीं, कुछ लोग हार्दिक को कप्तानी सौंपे जाने की आलोचना की है।

विज्ञापन
IPL 2022 Gujarat Titans captain Hardik Pandya gave a befitting reply to the critics said I am not here to prove anything
हार्दिक पंड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी के कप्तान के रूप में हार्दिक पहली बार दिखेंगे। क्रिकेट प्रेमी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वह उम्मीदों पर खरा उतरने में सक्षम होते हैं या नहीं। वहीं, कुछ लोग हार्दिक को कप्तानी सौंपे जाने की आलोचना की है। उन्हें लगता है कि हार्दिक खुद को साबित करने के लिए कप्तानी कर रहे हैं। इस पर स्टार ऑलराउंडर ने कहा है कि वे किसी को कुछ साबित करने के लिए यहां (आईपीएल में) नहीं आए हैं।
विज्ञापन


आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, लेकिन गुजरात टाइटंस अपना पहला मैच 28 मार्च को खेलेगी। टूर्नामेंट से पहले हार्दिक ने सीजन से  उम्मीदों को लेकर खुल कर बात की है। आईपीएल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें हार्दिक ने कहा, "मैं टीम से काफी खुश हूं। यह एक नई टीम है। ईमानदारी से कहूं तो, हम यहां कुछ भी साबित करने के लिए नहीं हैं। हम यहां सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए हैं।"
विज्ञापन


हार्दिक ने आगे कहा, "हम यहां यह सुनिश्चित करने के लिए हैं कि माहौल सही हो और खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। हम एक ऐसी टीम बनाने जा रहे हैं जिसमें हमेशा सुधार होते रहे।" हार्दिक चोट के कारण कुछ समय से बाहर थे। वे रिहैबिलिटेशन के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी गए थे। हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक पेशेवर क्रिकेट में नहीं खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक ने कहा, "मैं बस परिवार के साथ समय बिता रहा था। हमेशा की तरह कड़ी मेहनत कर रहा था। यह सुनिश्चित कर रहा था कि मैं अच्छी तैयारी करूं।" गुजरात टाइटंस को ग्रुप बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के साथ रखा गया है। फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 28 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी।


गुजरात टाइटंस की टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, राहुल तेवतिया, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, यश दयाल, डेविड मिलर, साई किशोर, अभिनव सदरंगानी, मैथ्यू वेड, अल्जारी जोसेफ, रहमानुल्ला गुरबाज, ऋद्धिमान साहा, जयंत यादव, विजय शंकर, डोमिनिक ड्रैक्स, वरुण एरॉन, गुरकीरत सिंह, नूर अहमद, दर्शन नलकंडे, प्रदीप सांगवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed