MI vs GT: रोमांचक मुकाबले में मुंबई की जीत, छह गेंदों में नौ रन नहीं बना सकी गुजरात की टीम, सैम्स-अश्विन ने पलटा मैच
इस हार से गुजरात पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। गुजरात की यह तीसरी हार रही और टीम अब भी 11 मैचों में आठ जीत के साथ टॉप पर है। उसके 16 अंक हैं। वहीं, मुंबई की टीम अब भी 10 मैचों में दो जीत के साथ आखिरी (10वें) स्थान पर है।
विस्तार
20वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन आया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में तेवतिया रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर राशिद खान ने एक रन लिया। पांचवीं और छठी गेंद पर सैम्स ने मिलर को कोई रन नहीं बनाने दिया। इस तरह मुंबई ने जीत हासिल की।
टेबल टॉपर गुजरात के लिए यह हार निराशाजनक है, क्योंकि 12वें ओवर तक टीम ने 106 रन पर एक भी विकेट नहीं गंवाया था। उसके बाद टीम चोक कर गई। 13वें ओवर में लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने दोनों ओपनर्स ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल को पवेलियन भेजकर जीत की नींव रखी थी।
WHAT. A. WIN! 👏 👏
What a thriller of a game we have had at the Brabourne Stadium-CCI and it's the @ImRo45-led @mipaltan who have sealed a 5⃣-run victory over #GT. 👌 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/2bqbwTHMRS #TATAIPL | #GTvMI pic.twitter.com/F3UwVD7g5z — IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2022
.@timdavid8 made an impact with the bat and bagged the Player of the Match award as @mipaltan beat #GT. 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2022
Scorecard ▶️ https://t.co/2bqbwTHMRS #TATAIPL | #GTvMI pic.twitter.com/GJiqq7viPn
इसके बाद सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने भी कुछ बड़े शॉट लगाए। वे 29 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में ईशान ने पांच चौके और एक छक्का लगाया।
राशिद ने रोहित को आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया
इसके बाद इसी ओवर में लोकी फर्ग्यूसन ने डेनियल सैम्स को राशिद खान के हाथों कैच कराया। आखिरी ओवर में टिम डेविड ने 13 रन बटोरे और मुंबई को छह विकेट पर 177 रन के स्कोर तक पहुंचाया। डेविड 21 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से राशिद ने दो विकेट झटके। वहीं, अल्जारी जोसेफ, फर्ग्यूसन और प्रदीप सांगवान को एक-एक विकेट मिला।
टिम डेविड
साहा 40 गेंदों पर 55 रन और शुभमन 36 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साई सुदर्शन हिट विकेट हुए। वो आईपीएल में ये कारनामा करने वाले 13वें खिलाड़ी रहे। आखिरी तीन ओवर में गुजरात को 29 रन की जरूरत थी। तब कप्तान हार्दिक पांड्या 14 गेंदों पर 24 रन बनाकर रन आउट हुए। आखिरी दो ओवर में गुजरात को 20 रन चाहिए थे।
ऋद्धिमान साह और शुभमन गिल
तब मिलर और तेवतिया क्रीज पर थे। बुमराह के इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 11 रन बटोरे। आखिरी ओवर में नौ रन की जरूरत थी, लेकिन पिछले कुछ मैचों में आखिरी गेंदों पर जीत दिलाने वाले मिलर और तेवतिया इस मैच में फेल हो गए। तेवतिया चार गेंदों पर तीन रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं, मिलर 14 गेंदों पर 19 रन और राशिद खान एक रन बनाकर नाबाद रहे।