{"_id":"624c51b32db5de0adf15f95b","slug":"ipl-2022-former-indian-coach-ravi-shastri-revealed-about-natarajan-said-team-india-missed-him-in-t20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: नटराजन को लेकर पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने किया खुलासा, कहा- टी20 वर्ल्ड कप में खली थी उनकी कमी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: नटराजन को लेकर पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने किया खुलासा, कहा- टी20 वर्ल्ड कप में खली थी उनकी कमी
Tue, 05 Apr 2022 07:56 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:56 PM IST
सार
31 साल के नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चार करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्होंने 12 महीने के बाद पेशेवर क्रिकेट में शानदार वापसी की है। नटराजन ने लखनऊ के खिलाफ चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
नटराजन और रवि शास्त्री
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन पिछले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान नटराजन प्रभावित किया था। उसके बाद घुटने की सर्जरी के कारण वे लंबे समय तक नहीं खेल पाए। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नटराजन की कमी खली थी।
विज्ञापन
नटराजन
- फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्री ने सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हुए मैच के बाद ईएसपीएनक्रिकइंफो के ‘टी20 टाइम आउट’ कार्यक्रम में डेथ ओवरों में नटराजन की गेंदबाजी की तारीफ की। शास्त्री ने कहा, ‘‘इस गेंदबाज की वापसी से मैं बेहद खुश हूं। वर्ल्ड कप के दौरान हमें उनकी कमी खली थी। अगर वे फिट होते तो जरूर टूर्नामेंट में खेलते।’’ टीम इंडिया वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड में ही बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नटराजन
- फोटो : IPL/BCCI
भारत के पूर्व कोच ने कहा, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान नटराजन चोटिल हो गए थे। इसके बाद वर्ल्ड कप में हमें उनकी कमी खली थी। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी कमाल की है और पूरी क्षमता के साथ यॉर्कर फेंकते हैं। गेंदबाजी पर उनका नियंत्रण शानदार है। आप जितना सोचते हैं उससे ज्यादा तेजी से वह गेंदबाजी करते हैं।’’
नटराजन
- फोटो : IPL/BCCI
31 साल के नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चार करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्होंने 12 महीने के बाद पेशेवर क्रिकेट में शानदार वापसी की है। नटराजन ने लखनऊ के खिलाफ चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। नटराजन की शानदार गेंदबाजी के बावजूद उनकी टीम 12 रनों से मैच हार गई थी। 2021-21 में नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उस दौरान शास्त्री टीम इंडिया के कोच थे।
नटराजन
- फोटो : IPL/BCCI
नटराजन के डेब्यू पर शास्त्री ने कहा कि टीम के लिए वह काफी भाग्यशाली रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने उसे जिस भी मैच के लिए उन्हें चुना उसमें टीम को जीत हासिल हुई। उन्होंने टी20 में डेब्यू किया तो हम जीते। इसके बाद उनके पहले टेस्ट में हम जीते थे।’’ नटराजन अब चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे। उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद नौ अप्रैल को गत चैंपियन के खिलाफ खेलेगी।