{"_id":"624826e53df5cd55453498ef","slug":"ipl-2022-delhi-capitals-opening-batsman-tim-seifert-learn-bulb-utaaro-dance-ahead-of-match-against-gujarat-titans","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुजरात के खिलाफ मैच से पहले अक्षर पटेल ने इस विदेशी खिलाड़ी को सिखाया 'बल्ब उतारो डांस', दिल्ली ने कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: गुजरात के खिलाफ मैच से पहले अक्षर पटेल ने इस विदेशी खिलाड़ी को सिखाया 'बल्ब उतारो डांस', दिल्ली ने कही ये बात
Sat, 02 Apr 2022 04:05 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 Apr 2022 04:05 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स आज अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। वह दिन के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। उससे पहले कैपिटल्स ने दिलचस्प अंदाज में सीफर्ट का स्वागत किया। दिल्ली के ऑलराउंडर अक्षर पटेल सीफर्ट को टीम की बस में डांस स्टेप सिखाते दिखे।
विज्ञापन
टिम सीफर्ट
- फोटो : twitter@DelhiCapitals
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 का आगाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत के साथ किया है। ऋषभ पंत के नेतृत्व में टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली की टीम पिछले साल की तुलना में इस बार नई सलामी जोड़ी के साथ उतरी। पहले मैच में पृथ्वी शॉ के साथ टिम सीफर्ट ने पारी की शूरूआत की। कीवी बल्लेबाजी हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन उनके द्वारा कीरोन पोलार्ड का लिया गया कैच काफी चर्चा में रहा।
विज्ञापन
दिल्ली की टीम आज अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। वह दिन के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। उससे पहले कैपिटल्स ने दिलचस्प अंदाज में सीफर्ट का स्वागत किया। दिल्ली के ऑलराउंडर अक्षर पटेल सीफर्ट को टीम की बस में डांस स्टेप सिखाते दिखे।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में सीफर्ट विक्की डोनर मूवी के एक डांस स्टेप 'बल्ब उतारो' को करते दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में दिल्ली ने लिखा, "सीफर्ट की बैटरी चार्ज रहती है। दिल्ली में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी।"
विज्ञापन
View this post on Instagram