फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Deepak chahar ruled out of 15th season due to injury, set to lose Rupee 14 crore, Know the players payment rules

IPL 2022: चेन्नई के साथ-साथ दीपक चाहर को भी हुआ बड़ा नुकसान, गंवाने पड़ेंगे 14 करोड़ रूपये, जानें क्या है सैलरी का नियम

Fri, 15 Apr 2022 06:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 15 Apr 2022 06:22 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोट की वजह से आईपीएल 2022 से बाहर हो चुके हैं। वह इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए और टीम के कैंप का हिस्सा भी नहीं बन पाए। हालांकि उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास के दौरान दोबारा से चोटिल होने की वजह से सारी संभावनाओं पर विराम लग गया।

विज्ञापन
IPL 2022 Deepak chahar ruled out of 15th season due to injury, set to lose Rupee 14 crore, Know the players payment rules
दीपक चाहर - फोटो : ipl

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोट की वजह से आईपीएल 2022 से बाहर हो चुके हैं। वह इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए और टीम के कैंप का हिस्सा भी नहीं बन पाए। हालांकि उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास के दौरान दोबारा से चोटिल होने की वजह से सारी संभावनाओं पर विराम लग गया। आईपीएल की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में उनके पूरे सीजन से बाहर होने की पुष्टि कर दी गई। 

विज्ञापन


दाएं हाथ के 29 वर्षीय तेज गेंजबाज दीपक को चोट की वजह से आर्थिक तौर पर भी बड़ा नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक को उनकी नीलामी राशि का एक भी रूपया नहीं मिलेगा। चेन्नई की गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे दीपक को फ्रेंचाइजी ने इस बार के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ की मोटी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा था। आइए जानते हैं आईपीएल में क्या कहता है खिलाड़ियों की सैलरी से जुड़ा नियम...

विज्ञापन

पूरे सीजन उपलब्ध रहने पर मिलते हैं पूरे पैसे

नीलामी की राशि एक साल के लिए होती है, यानी अगर किसी खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपये में खरीदा जाता है तो उसे ये वह रकम हर साल मिलेगी और उसे तीन साल तक 42 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। अगर कोई खिलाड़ी पूरे सीजन में टीम के साथ उपलब्ध रहता है, तो उसे पूरी राशि का भुगतान किया जाता है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह खिलाड़ी कितने मैच में खेला है। उदाहरण के लिए साल 2013 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे ग्लेन मैक्सवेल को तब सिर्फ तीन ही मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन उन्हें सैलरी के रूप में उनकी पूरी रकम मिली थी।

विज्ञापन

सीजन शुरू होने से पहले चोटिल होने पर अलग नियम

हालांकि अगर कोई खिलाड़ी सीजन शुरू होने से पहले ही चोटिल हो जाता है, तो फ्रेंचाइजी उसे कोई भी रकम नहीं चुकाती। लेकिन अगर कोई खिलाड़ी सीजन में कुछ निश्चित मैचों के लिए उपलब्ध है, तो इसके लिए आम तौर पर कुल रकम का दस प्रतिशत पैसा खिलाड़ी को दिया जाता है। 

विज्ञापन

फ्रेंजाइजी करवाती है इलाज

रिपोर्ट के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी टीम कैंप में रिपोर्ट करता है और सीजन शुरू होने से पहले चोटिल हो जाता है और आगे एक भी मैच में हिस्सा नहीं लेता है, तो वह नीलामी की रकम का 50 फीसदी पैसा पाने का हकदार है। इस मामले में मोहम्मद शमी और ड्वेन ब्रावो को इसका फायदा मिल चुका है। अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो जाता है, तो फ्रेंचाइजी उसके इलाज का पूरा खर्च उठाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed