फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 DC vs MI mystery girl viral on social media during Mumbai indians Delhi Capitals match watch dance video

IPL 2022: मुंबई-दिल्ली के मैच में छाई मिस्ट्री गर्ल, सोशल मीडिया पर लोग बता रहे इस पूर्व क्रिकेटर की बेटी, देखें वीडियो

Sun, 27 Mar 2022 04:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Mar 2022 04:41 PM IST
सार

रविवार (27 मार्च) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान एक लड़की द्वारा किया गया डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
IPL 2022 DC vs MI mystery girl viral on social media during Mumbai indians Delhi Capitals match watch dance video
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। रविवार (27 मार्च) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान एक लड़की द्वारा किया गया डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा द्वारा छक्का लगाने के बाद उस लड़की ने डांस किया। जब हिटमैन ने छक्का लगाया तब भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री हिंदी में कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उस लड़की के डांस को देखकर कहा कि आज मेरी बेटी का जन्मदिन है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उस लड़की की तस्वीर और वीडियो को शेयर करने लगे और उसे रवि शास्त्री की बेटी बताने लगे। हम इसका दावा नहीं करते हैं कि वायरल हुई लड़की भारत के पूर्व कोच की बेटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)



आईपीएल में हर बार कोई न कोई मिस्ट्री गर्ल वायरल होती है। रविवार को सीजन का दूसरा दिन है। इस सीजन में पहली बार कोई लड़की सोशल मीडिया पर अपने अंदाज के लिए वायरल हो रही है। मुंबई के तीन मैदानों पर आईपीएल के मैच खेले जा रहे हैं। वानखेड़े, ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा पुणे के एमसीए स्टेडियम में भी मैच होंगे। चारों मैदानों पर मुंबई इंडियंस के लिए जबरदस्त समर्थन देखने को मिलेगा।









मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डैनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।

दिल्ली कैपिल्टल की प्लेइंग-11: पृथ्वी शॉ, टिम साइफर्ट, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed